{"_id":"674ac8d2d132c5bdc30bbf2d","slug":"vaibhav-suryavanshi-revealed-that-brian-lara-is-his-idol-and-said-that-he-is-not-focussing-on-outside-noise-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Suryavanshi: बाहर के शोर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे वैभव, इस दिग्गज बल्लेबाज को मानते हैं प्रेरणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vaibhav Suryavanshi: बाहर के शोर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे वैभव, इस दिग्गज बल्लेबाज को मानते हैं प्रेरणा
Sat, 30 Nov 2024 01:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:42 PM IST
सार
आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये में बिकने के बाद सुर्खियों में आने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह बाहर के शोर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा उनके प्रेरणास्रोत हैं। वैभव फिलहाल अंडर-19 एशिया कप में हिस्सा ले रहे हैं। वह दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह हाल ही में उन्हें मिली सुर्खियों से खुद का ध्यान किस तरह एकत्र कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रहा हूं और मेरे ईर्द-गिर्द क्या चल रहा है उससे परेशान नहीं हो रहा हूं। ब्रायन लारा मेरी प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी को खरीदा था
आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। उन्हें आईपीएल में टीम भी मिल गई है। वैभव के लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी।

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके
वैभव घरेलू सर्किट में काफी धमाल मचा चुके हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाजी ने बहुत कम उम्र में ही अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी 2024 में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने के बाद, सूर्यवंशी ने सितंबर भारत अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान एक शानदार शतक के साथ सभी का ध्यान आकर्षित किया था। सूर्यवंशी आगामी अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें बिहार के लाल ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ा था।