फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Suryavanshi became the youngest player to score a half-century in IPL fastest fifty of this season

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी टी20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, इस IPL सीजन का सबसे तेज पचासा लगाया

Mon, 28 Apr 2025 10:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Apr 2025 10:12 PM IST
सार

सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मामले में रियान पराग को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi became the youngest player to score a half-century in IPL fastest fifty of this season
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वैभव इसके साथ ही ना सिर्फ आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रियान पराग को पीछे छोड़ा। गुजरात ने राजस्थान को 210 रनों का लक्ष्य दिया है, जवाब में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।
विज्ञापन

गुजरात की पारी
शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 209 रन बनाए। उनके लिए कप्तान गिल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए महीश तीक्षणा ने दो जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल 32 दिन की उम्र में जड़ा पचासा
वैभव ने 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक लगाया और वह इस टूर्नामेंट में पचासा लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में राजस्थान के ही पराग को पीछे छोड़ा जिन्होंने 17 साल 175 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक लगाया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन हैं जिन्होंने 18 साल 169 दिन की उम्र में इस लीग में पचासा लगाया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने 18 साल 169 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कोहली ने टी20 क्रिकेट में साझेदारी बनाने पर दिया जोर, बताया क्रुणाल ने उन्हें क्या दी थी सलाह
विज्ञापन

वैभव ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 
वैभव ने अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी के बेटे हसन एइशाखिल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 15 साल 360 दिन की उम्र में टी20 में अर्धशतक लगाया था। हसन ने 2022 में शपागीजा लीग में बूस्ट डिफेंडर्स के लिए खेलते हुए काबुल ईगल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। हालांकि, बिहार के वैभव ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा
वैभव ने इसके साथ ही आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस सूची में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 गेंदों पर पचासा लगाया था। वैभव का यह पचासा राजस्थान के लिए दूसरा सबसे तेज और गुजरात के खिलाफ किसी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed