फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Sooryavanshi and Ayush Mhatre set to play four-day red ball games in an intra-COE tournament

Mhatre-Sooryavanshi: आईपीएल के बाद चार दिवसीय टूर्नामेंट में खेल सकते हैं म्हात्रे-सूर्यवंशी, लाल गेंद पर फोकस

Sat, 04 Apr 2026 10:01 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 04 Apr 2026 10:01 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी अभी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई की सीओई इन खिलाड़ियों को लाल गेंद के प्रारूप में खिलाने की योजना बना रहे है।

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi and Ayush Mhatre set to play four-day red ball games in an intra-COE tournament
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्रमश: 2024 और 2025 में पांच टेस्ट मैच हारने के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओए) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नई योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

इस अंतर-सीओई टूर्नामेंट का उद्देश्य 25 साल से कम उम्र के 64 शीर्ष युवा क्रिकेटरों की पहचान करना और अगले दशक के लिए भारत की लाल गेंद की प्रतिभा को मजबूत बनाना है। समझा जाता है कि सीओए से जुड़े सभी कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता (सीनियर, पाथवेज -भारत ए, भारत अंडर-23) और आयु-वर्ग (अंडर-19, अंडर-16) को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि बंगलूरू में होने वाले अधिकांश हाई परफॉर्मेंस शिविर के दौरान अगले एक वर्ष तक उनका मुख्य फोकस लाल गेंद की प्रतिभा पूल को सही दिशा में लाने पर होगा ताकि निकट और दूर के भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है योजना?
सूत्र ने कहा, 'आईपीएल खत्म होने के बाद भारत अंडर-19 और एमर्जिंग (अंडर-25) दोनों टीम चार-दिवसीय मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगी। टीम का चयन अंतरा-सीओई टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।' योजना यह है कि 64 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा जिन्हें बाद में 16-16 खिलाड़ियों की चार टीमों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम को सीओई में चार-दिवसीय लाल गेंद के दो मैच खेलने का मौका मिलेगा और उन्हें मैच का उचित अभ्यास देने के लिए अलग-अलग तरह की पिचें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इनमें से 25 क्रिकेटरों को जूनियर चयन समिति चुनेगी, जबकि 25 अन्य क्रिकेटरों का चयन सीनियर समिति द्वारा किया जाएगा। इन 50 क्रिकेटरों के अलावा 14 अन्य खिलाड़ी वो होंगे जो आईपीएल का हिस्सा हैं। इनमें म्हात्रे, सूर्यवंशी और समीर रिजवी जैसे कुछ नाम शामिल हैं। यदि ये सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहते हैं तो इनके शामिल होने से 64 खिलाड़ियों की यह सूची पूरी हो जाएगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, भारत इमर्जिंग टीम में केवल अंडर-25 खिलाड़ी शामिल होंगे और वे ‘शैडो टूर’ के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा बनेंगे। यह रोडमैप सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को पूरी जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed