फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs BAN: mustafizur rahman took six wickets in the third t20, bangladesh defeated America by 10 wickets

USA vs BAN: CSK के गेंदबाज ने बचाई बांग्लादेश की साख, तीसरे मैच में लिए छह विकेट, 10 विकेट से अमेरिका को हराया

Sun, 26 May 2024 09:53 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 May 2024 09:53 AM IST
सार

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में मेहमानों ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया। अमेरिकी धरती पर बांग्लादेश की यह पहली जीत है।

विज्ञापन
USA vs BAN: mustafizur rahman took six wickets in the third t20, bangladesh defeated America by 10 wickets
अमेरिका बनाम बांग्लादेश - फोटो : USA Cricket

विस्तार

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में मेहमानों ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से खत्म किया। अमेरिकी धरती पर बांग्लादेश की यह पहली जीत है। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने छह विकेट चटकाकर अमेरिका के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दीं। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 104 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 11.4 ओवर में 108 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मुस्तफिजुर रहमान ने बिखेरा जलवा
बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी थी। ऐसे में टीम पर साख बचाने की दवाब था। उनके लिए मुस्तफिजुर रहमान संकटमोचक साबित हुए। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 2.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 10 रन खर्च किए और छह विकेट हासिल किए। रहमान ने अमेरिका के बल्लेबाजी क्रम को मिनटों में ध्वस्त कर दिया। उनकी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने आखिरी टी20 मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन


मैच का हाल
सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे शायान जहांगीर और एंड्रीस गौस के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने क्रमश: 18 और 27 रन बनाए। इस मैच में अमेरिका का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका।अमेरिका के लिए नितीश कुमार ने तीन, मिलिंद कुमार ने सात, आरोन जोन्स ने दो, कोरी एंडरसन ने 18, शैडली ने 12, जसदीप ने छह, निसर्ग ने दो और नॉसथुश (नाबाद) ने एक रन बनाया। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर ने छह विकेट चटकाए। वहीं, तंजिम हसन साकिब, शाकिब अल हसन और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में बांग्लादेश ने 50 गेंदों के शेष रहते 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे तंजिद हसन और सौम्य सरकार के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। दोनों ने क्रमश: 58 और 43 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed