फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   URL: rcb vs mi ipl 2022 live streaming telecast channel when where and how to watch royal challengers bangalore vs mumbai indians match

RCB vs MI IPL 2022 Live Streaming: मुंबई पर जीत का चौका लगाने उतरेगी बैंगलोर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 07:28 PM IST
सार

मुंबई के खिलाफ मैच में बैंगलोर की टीम जीत का चौका लगाना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले तीन मैचों में आरसीबी ने मुंबई को हराया है। वहीं इस सीजन भी मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 

विज्ञापन
URL: rcb vs mi ipl 2022 live streaming telecast channel when where and how to watch royal challengers bangalore vs mumbai indians match
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के अपने चौथे मैच में मुंबई की टीम बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। लगातार तीन हार के बाद रोहित की सेना जीत के लिए बेताब है। वहीं बैंगलोर की टीम जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगी। अगर बैंगलोर यह मैच जीतती है तो अंक तालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बना लेगी। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई का पिछला मैच भी इसी मैदान पर हुआ था और कोलकाता ने उसे हराया था। इस मैच में रोहित की टीम आरसीबी को हराकर वापसी करना चाहेगी। 
विज्ञापन


मुंबई और बैंगलोर दोनों ही टीमों में कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मैच का रोमांच दोगुना करेंगे। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला? 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला नौ अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई की संभावित टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

आरसीबी की संभावित टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed