फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Updated World Test Championship Points Table after India vs Bangladesh and Australia vs South Africa 1st Test

WTC Points Table: भारत की जीत से WTC में बड़ा बदलाव, ऑस्ट्रेलिया से हारकर द.अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर लुढ़की

Sun, 18 Dec 2022 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Dec 2022 02:59 PM IST
सार

भारत ने बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट में 188 रन से हरा दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। इन दोनों मैच से पहले भारतीय टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। दोनों मैचों के नतीजों के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
Updated World Test Championship Points Table after India vs Bangladesh and Australia vs South Africa 1st Test
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हरा दिया। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी घरेलू टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को दो दिनों में हरा दिया। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को काफी फायदा पहुंचा है, जबकि खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। इस पूरे सीजन ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार फॉर्म में दिखी है। फाइनल मुकाबला अगले साल जून में ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन

 
पोजिशन टीम पॉइंट
पर्सेंट(%)
पॉइंट्स
1 ऑस्ट्रेलिया 75 108
2 दक्षिण अफ्रीका 60 72
3 श्रीलंका 53.33 64
4 भारत 52.08 75
5 इंग्लैंड 44.44 112
6 पाकिस्तान 42.42 56
7 वेस्टइंडीज 40.91 54
8 न्यूजीलैंड 25.93 28
9 बांग्लादेश 13.33 16
भारत-बांग्लादेश टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया-द.अफ्रीका टेस्ट से पहले पॉइंट्स टेबल की स्थिति

भारत ने बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट में 188 रन से हरा दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। इन दोनों मैच से पहले भारतीय टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, दोनों मैचों के नतीजे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 76.92 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम 55.77 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 

अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (फोटो क्रेडिट: ICC)
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मैचों के नतीजों के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 54.55 पॉइंट पर्सेंट के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। श्रीलंका 53.33 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे और इंग्लैंड 44.44 पॉइंट पर्सेंट के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान की राह और मुश्किल हो गई है। टीम 42.42 पॉइंट पर्सेंट के साथ छठे स्थान पर है। बांग्लादेश से दोनों टेस्ट में हार से ही पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच पाती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

Updated World Test Championship Points Table after India vs Bangladesh and Australia vs South Africa 1st Test
अपडेटेड पॉइंट्स टेबल - फोटो : ICC
इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की जीत और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका को हराने से अब भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में अंतिम-दो में जगह बनाने की राह आसान हो गई है। भारत को अब कुल मिलाकर पांच टेस्ट खेलने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एक और टेस्ट के अलावा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर टीम इंडिया सभी पांच मैच जीतने में कामयाब रहती है तो आसानी से फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका
पोजिशन टीम पॉइंट
पर्सेंटेज
पॉइंट्स
1 ऑस्ट्रेलिया 76.92 120
2 भारत 55.77 87
3 दक्षिण अफ्रीका 54.55 72
4 श्रीलंका 53.33 64
5 इंग्लैंड 44.44 112
6 पाकिस्तान 42.42 56
7 वेस्टइंडीज 40.91 54
8 न्यूजीलैंड 25.93 28
9 बांग्लादेश 12.12 16

वहीं, टीम इंडिया अगर इनमें एक भी टेस्ट गंवाती है तो उसे ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम जिस फॉर्म में है, दक्षिण अफ्रीका के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है। अगर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहता है और भारत सभी पांच टेस्ट जीतता है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के एक या दो टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया की राह थोड़ी सी कठिन हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टक्कर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून 2023 में इंग्लैंड के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछला फाइनल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया था और टीम चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed