{"_id":"63f9f7807f99dba99f014564","slug":"up-warriorz-announce-deepti-sharma-as-vice-captain-for-inaugural-edition-of-wpl-2023-womens-premier-league-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए उपकप्तान की घोषणा की, इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए उपकप्तान की घोषणा की, इस खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
Sat, 25 Feb 2023 05:26 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:26 PM IST
सार
आगरा की रहने वाली दीप्ति के लिए नीलामी में कई टीमों ने बोलियां लगाई थीं। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई। यूपी ने मुंबई को हराते हुए 2.60 करोड़ रुपये में दीप्ति को खरीद लिया।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी वॉरियर्स की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए दीप्ति शर्मा को उपकप्तान बनाया है। टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के हाथों में है। उन्हें जब कप्तान बनाया गया था तो सभी हैरान थे। क्रिकेट एक्सपर्ट को ऐसा लगा था कि दीप्ति शर्मा को कप्तानी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब दीप्ति को फ्रेंचाइजी ने उपकप्तान बना दिया है।
आगरा की रहने वाली दीप्ति के लिए नीलामी में कई टीमों ने बोलियां लगाई थीं। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई। यूपी ने मुंबई को हराते हुए 2.60 करोड़ रुपये में दीप्ति को खरीद लिया। वह विमेंस प्रीमियर लीग में चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा कीमत स्मृति मंधाना (3.4 करोड़), ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (3.2 करोड़) और इंग्लैंड की नताली सीवर (3.2 करोड़) को मिली है।
महिला टी20 विश्व कप में दीप्ति ने लिए छह विकेट
दीप्ति भारत से बाहर भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेल चुकी हैं। दीप्ति दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप के पांच मैचों में छह विकेट लिए थे। टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी। यूपी वॉरियर्स को लगता है कि दीप्ति अपने अनुभव से टीम की काफी मदद करेंगी। उनके अनुभवों को देखते हुए ही उन्हें नेतृत्व समूह में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
विज्ञापन
दीप्ति ने क्या कहा?
दीप्ति ने कप्तान बनाए जाने पर कहा, ''उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी के रूप में मैं न केवल यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, बल्कि टीम का उपकप्तान नामित किए जाने पर भी खुश हूं। कप्तान एलिसा हीली और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ हमें उम्मीद है कि हम टीम को अच्छी तरह से काम करने और कुछ शानदार क्रिकेट खेलने में सक्षम बना सकते हैं। हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल में हमारा प्रदर्शन यूपी की युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है और हम टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''
जॉन लेविस हैं टीम के मुख्य कोच
इंग्लैंड के जॉन लेविस यूपी वारियर्स की टीम के मुख्य कोच हैं। सहायक कोच के रूप में अंजू जैन हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले नोफके को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्थालेकर टीम की मेंटर नियुक्त हुई हैं। टूर्नामेंट चार से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर कुल 22 मैच खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जाएंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मार्च को करेगी।
यूपी वॉरियर्स की टीम
एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्श्वी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख।