फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   unfit Michael Clarke ruled out of Australia's tour of India

क्लार्क हटे, जॉर्ज बेली बने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

Tue, 01 Oct 2013 06:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
unfit Michael Clarke ruled out of Australia's tour of India

10 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के भारत के दौरे के लिए कंगारू वनडे टीम की भी कमान जॉर्ज बेली को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान माइकल क्लार्क को पीठ दर्द के कारण भारत दौरे से हटना पड़ा और उनकी जगह जॉर्ज बेली को टीम को कप्तान बनाया गया है। क्लार्क की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज कॉलम फर्गूसन को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे में भारत में एक ट्वंटी-20 और सात वनडे मुकाबले खेलने हैं। कंगारू टीम इस शनिवार पांच अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होगी।

माइकल क्लार्क लंबे समय से पीठ दर्द से जूझ रहे हैं और उनका भारत दौरे पर आने पर संशय कायम था लेकिन आज ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो एलेक्स कूटोरिस और मुख्य चयनकर्ता जॉन इनवेरारिटी ने क्लार्क के बाहर होने की औपचारिक घोषणा कर दी।
विज्ञापन


बेली को इस दौरे के लिए टीम का कप्तान और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को उपकप्तान बनाया गया है। क्लार्क की जगह फर्गूसन को वनडे टीम में शामिल किया गया है जबकि एकमात्र टी-20 मुकाबले के लिए टीम में शामिल निक मैडिंसन नया चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बेली पहली बार किसी दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed