दूसरा मैच भी जीती भारतीय क्रिकेट टीम, सीरीज में मिली बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 33 रनों से हरा दिया। इस जीत से भारत को चार अंक मिले।
मेजबान टीम की ओर से रखे गए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 47.3 ओवरों में 203 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। भारत की ओर से खलील अहमद ने सबसे अधिक चार विकेट झटके जबकि प्रदीप्त प्रमाणिक और महिपाल लोमरोर ने दो-दो विकेट चटकाए।
इससे पहले त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 82 रनों से बुरी तरह रौंदा था। जिसमें तेज गेंदबाज अवेश खान ने 4 विकेट झटके थे। भारतीय टीम सीरीज में खेले गए दोनों मैचों में आगे चल रही है। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। सीरीज का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।
इस तरह जीती भारतीय टीम
शनिवार को अफ्रानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 236 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से ओपनर रिषभ पंत ने सबसे अधिक 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। इसके अलावा लोमरोर ने 43, कप्तान रिकी भुई ने 27 और अमनदीप खरे ने 24 रनों का योगदान दिया।
अनमोलप्रीत सिंह 16 वहीं राहुल बाथम और प्रदीप्त प्रमाणिक ने आठ-आठ रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। उसकी ओर से राशिद ने 43 रन बनाए जबकि मोहम्मद सरादार 33 रन, मुस्लिम मूसा 27 रन, कप्तान एहसानुल्लाह 25 रन और हजरतुल्लाह ने 21 रन बनाए। सईद वहीदुल्लाह ने 19 रन बनाए।