फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under19 World Cup South Africa baby AB Devilliers or dewald brevis wants to play IPL

Under19 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के 'बेबी डिविलियर्स' ने 73 के औसत से 368 रन बनाए, अब आईपीएल में करना चाहते हैं कमाल

Mon, 31 Jan 2022 06:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से ख्याति मिल रही है। उन्होंने अंडर-19 विश्वकप के पांच मैचों में 73 के औसत से 368 रन अपने नाम किए हैं। 
 

विज्ञापन
Under19 World Cup South Africa baby AB Devilliers or dewald brevis wants to play IPL
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 विश्वकप 2022 में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी हैं। उनको बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से ख्याति मिल रही है। ब्रेविस ने इस टूर्नामेंट में पूर्व अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स के अंदाज में बल्लेबाजी भी की है। उन्होंने अंडर-19 विश्वकप के पांच मैचों में 73 के औसत से 368 रन अपने नाम किए हैं। वे अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। 
विज्ञापन


ब्रेविस पूरी तरह से बेखौफ होकर शॉट लगाते हैं और उनके खेलने का अंदाज बहुत हद तक डिविलियर्स से मिलता है। इसी वजह से उन्हें बेबी एबी डिविलियर्स कहा जा रहा है। अंडर-19 विश्वकप में ब्रेविस 11 छक्के और 34 चौके भी लगा चुके हैं। उनका सपना है कि अंडर-19 टीम के बाद वो दक्षिण अफ्रीका की मुख्य टीम के लिए भी खेलें और इसी अंदाज में रन बनाएं। वो आईपीएल में भी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डिविलियर्स की तरह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं ब्रेविस
ब्रेविस भी एबी डिविलियर्स की तरह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वो लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बल्ले के साथ भी विस्फोटक अंदाज में खेलने की क्षमता रखते हैं। डिविलियर्स भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। हालांकि, उन्होंने गेंद के साथ ज्यादा कमाल नहीं किया, लेकिन वो उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपिंग और गेंदबाजी दोनों काम किए हैं। ब्रेविस क्रिकेट के तीनों फार्मेट खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में सातवें स्थान के लिए खेलेगी अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीका की टीम अंडर-19 विश्व कप से बाहर हो चुकी है। क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले ही मैच में भारत ने अफ्रीकी टीम को 45 रन से हराया था। इसके बाद युगांडा और आयरलैंड के खिलाफ यह टीम जीती, लेकिन इंग्लैंड से हार गई। अगले मैच में श्रीलंका के खिलाफ भी दक्षिण अफ्रीका को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब यह टीम सातवें स्थान के लिए तीन फरवरी को मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed