फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 world cup South Africa enters quarterfinals england wins their 1st match

U19 World Cup: यूएई को हराकर दक्षिण अफ्रीका क्वार्टरफाइनल में, इंग्लैंड को मिली पहली जीत

Sun, 26 Jan 2020 08:18 AM IST
Rajeev Rai सस्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
सस्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jan 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Under 19 world cup South Africa enters quarterfinals england wins their 1st match
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को कुल चार मुकाबले खेले गए और इसी के साथ टूर्नामेंट के लिए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के दावेदार भी तय हो गए। दिन के पहले मुकाबले में ग्रुप-ए में श्रीलंका की टीम ने कमजोर जापान को 81 गेंदें शेष रहते हुए नौ विकेट से हरा दिया। मैच में जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 43 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 22वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन


वहीं ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 140 रन बनाए तो जवाब में जिम्बाब्वे ने 17.1 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर 149 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से बाजी मार ली।
विज्ञापन


इनके अलावा दिन के महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 23 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप-डी के इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए लेकिन बारिश की वजह से यूएई को 23.5 ओवर में 136 रन का संसोधित लक्ष्य मिला जिसके जवाब में टीम 112 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के आखिरी मुकाबले में ग्रुप-बी में इंग्लैंड ने नाइजीरिया को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की हालांकि वो क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed