{"_id":"588e10984f1c1b2d3de80191","slug":"under-19-cricket-team-s-fitness-trainer-found-dead-bodies-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मिला अंडर-19 टीम के फिटनेस ट्रेनर का शव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
होटल के कमरे में मिला अंडर-19 टीम के फिटनेस ट्रेनर का शव
एजेंसी /मुंबई
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिटनेस ट्रेनर राजेश सावंत का शव रविवार को यहां एक होटल के कमरे में पड़ा मिला। 40 वर्षीय सावंत जब सुबह प्रशिक्षण सत्र में नहीं पहुंचे तो होटल के कर्मचारी उनके कमरे में जाकर देखा तब उनकी मौत का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जब होटल का कमरा कई बार खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे को खोला गया। होटल के कर्मचारियों ने सावंत को अचेत अवस्था में पड़ा पाया। तत्काल मरीन ड्राइव पुलिस को इसकी सूचना दी गई और सावंत को बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से भी उनकी मौत हुई होगी। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि सावंत की मौत का ठीक-ठीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंडर-19 टीम का इंग्लैंड की टीम के साथ 50 ओवर के पांच मैच और दो चार दिवसीय मैच सोमवार से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होना है। ट्रेनर की मौत की वजह से टीम के कोच राहुल द्रविड़ की प्रेस कांफ्रेंस भी रद्द कर दी गई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद समी के पिता और सावंत की मौत के कारण भारतीय क्रिकेट टीम ने काली पट्टी बांध कर टी-20 मैच खेला।