फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Uncertainty over India match but Pakistan prepare as usual in Colombo Salman Mirza talk on T20 WC prepration

IND vs PAK: क्या भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान ने शुरू कर दी तैयारी? सलमान मिर्जा के बयान से मिले संकेत

Mon, 09 Feb 2026 10:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 10:23 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा का बयान सामने आया है। उन्होंने ऐसे समय बयान दिया है जब यह तय नहीं हो पा रहा है कि इन दोनों टीमों के मैच होगा या नहीं।

विज्ञापन
Uncertainty over India match but Pakistan prepare as usual in Colombo Salman Mirza talk on T20 WC prepration
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच को लेकर अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इस मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान ने कहा था कि वह ग्रुप चरण का यह मुकाबला नहीं खेलेगा, लेकिन अब खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी बताया है कि मैच को लेकर फैसला अगले 24 घंटे में हो जाएगा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के फैसले पर नजरें
पीसीबी अपनी सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ खेलने का निर्देश टीम को देगी। सभी की नजरें पाकिस्तान के फैसले पर टिकी हैं। इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा के बयान से भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ खेल सकता है। सलमान मिर्जा ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार अनुमति देती है तो टीम भारत के खिलाफ खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है। इस पर मिर्जा ने कहा, हम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे। फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा। इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो यह सरकार का फैसला होगा। जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे।
विज्ञापन

अमेरिका से मिली थी पाकिस्तान को हार
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापिस लेने का अनुरोध किया है जिसके बाद पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से यह अनुरोध करेंगे। दो साल पहले टी20 विश्व कप में सह मेजबान अमेरिका ने डल्लास में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला जाएगा। अमेरिका के खिलाफ मिली पिछली हार के बारे में मिर्जा ने कहा, यह क्रिकेट में अक्सर होता है। वह बीती बात है और हम उससे सीखकर आगे बढे हैं। हमारा फोकस अगला मैच है और हम पूरी तैयारी से आए हैं। टी20 क्रिकेट में कोई टीम कमजोर नहीं होती। मैच के दिन जो अच्छा खेले, वह अच्छी टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed