फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umesh Yadav out of India-Australia series due to injury, Shardul Thakur may get a chance

AUSvIND: भारतीय टीम को लगा एक और झटका, शमी के बाद अब उमेश भी सीरीज से बाहर

Thu, 31 Dec 2020 11:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 31 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Umesh Yadav out of India-Australia series due to injury, Shardul Thakur may get a chance
उमेश यादव चोटिल होकर बाहर जाते हुए - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खिलाड़ियों का चोटिल होना और सीरीज से बाहर होने का क्रम भी जारी है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के एक और तेज गेंदबाज उमेश यादव भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


उमेश के बाहर होने के बाद अब सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम प्रबंधन शार्दुल ठाकुर को उतार सकता है। सूत्रों के मुताबिक मांसपेशी की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हुए उमेश चौथा टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे और रिहैबिलिटेशन के लिए घर लौटेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘टी नटराजन के प्रदर्शन से सभी रोमांचित है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसने तमिलनाडु के लिए मात्र एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। वहीं शार्दुल मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलता आया है। शार्दुल बदकिस्मत था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट से उसे चोट के कारण एक भी ओवर फेंके बिना बाहर होना पड़ा। वह अंतिम एकादश में उमेश की जगह ले सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उमेश यादव से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर होकर भारत लौट चुके हैं। 

मुख्य कोच रवि शास्त्री, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरूण सिडनी पहुंचने के बाद इस पर फैसला लेंगे।

शार्दुल ने अभी तक 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 206 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह अर्धशतक भी जमाए हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए भी वह अच्छे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed