AUSvsIND: सीरीज से बाहर हुए उमेश को मिली खुशखबरी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव के घर खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उमेश यादव ने खुद ट्वीट करके दी है। उमेश ने लिखा, 'इस दुनिया में स्वागत है छोटी परी। बहुत रोमांचित हूं कि तुम यहां हो।'
बता दें कि उमेश याव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं और वह जल्द ही स्वदेश लौटने वाले हैं। दरअसल, वह बार्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
It's a girl. 😘😘😍😘😍😘 pic.twitter.com/mdorY5nBUv
— Umesh Yaadav (@y_umesh) January 1, 2021
बीसीसीआई ने उमेश यादव को दी बधाई
वहीं, इस मौके पर बीसीसीआई ने ट्वीट करके उमेश यादव को बधाई दी है। बीसीसीआई ने लिखा, 'उमेश यादव को आज बेटी का पिता बनने पर बधाई। हम उनके जल्द ठीक होने की और उन्हें जल्द मैदान पर वापस देखने की उम्मीद करते हैं।'
Congratulations to @y_umesh on the birth of a baby girl today.
— BCCI (@BCCI) January 1, 2021
We also wish him a speedy recovery and hope to see him soon on the field 😊😊 pic.twitter.com/utpMVM6wUI
बता दें कि उमेश यादव की जगह तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया।