फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   uganda team captain brian masaba resigns from captaincy team did not qualify for super 8 t20 world cup 2024

T20 World Cup: विश्व कप की हार से नाखुश इस दिग्गज ने दिया कप्तानी से इस्तीफा, ग्रुप स्टेज पर मिली सिर्फ एक जीत

Thu, 20 Jun 2024 11:52 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

मसाबा ने अपने अब तक के करियर में कुल 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 24 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 32 वर्षीय खिलाड़ी के नाम 439 रन भी दर्ज हैं। युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन ने मसाबा का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें कप्तानी से इस्तीफा देने की बात करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
uganda team captain brian masaba resigns from captaincy team did not qualify for super 8 t20 world cup 2024
ब्रायन मसाबा - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में सपर-8 की शुरुआत हो चुकी है। दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। बहुत जल्द फैंस को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें मिल जाएंगी। इस बीच युगांडा की टीम के कप्तान ने ब्रायन मसाबा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनकी टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन


चार में से तीन मैचों में मिली शिकस्त
दरअसल, मौजूदा टूर्नामेंट में कुछ नई टीमों को खेलना मौका मिला। इनमें एक युगांडा की टीम भी थी। ग्रुप सी में शामिल इस टीम ने अपने अभिया की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से की थी। इस मैच में उन्हें नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जिसमें युगांडा को 134 रनों से करारी शिकस्त मिली। वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने पीएनजी के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, चौथे मैच में एक बार फिर टीम हार गई और सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई। 
विज्ञापन

मसाबा ने छोड़ी कप्तानी
ग्रुप सी की अंक तालिका में दो अंक और -4.510 के नेट रनरेट के साथ अपना सफर खत्म करने वाली टीम के कप्तान ब्रायन मसाबा ने अब कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "मैं पिछले काफी समय से इस मुद्दे पर विचार कर रहा था। युगांडा क्रिकेट टीम की अगुवाई करना मेरे लिए सबसे सम्मानजनक बात रही। ना केवल जारी टी20 वर्ल्ड कप में, बल्कि पिछले 5 सालों से मैं युगांडा की टीम का अगुवाई कर रहा था। कप्तान रहते हुए व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन में काफी विकास हुआ है। इस दौरान मैंने कैसी लीडरशिप की जाती है और साथ ही त्याग भावना हो अच्छी तरह से सिखा। यह चीज जीवन भर मेरे काम आएगी।"

मसाबा का करियर
मसाबा ने अपने अब तक के करियर में कुल 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 24 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 32 वर्षीय खिलाड़ी के नाम 439 रन भी दर्ज हैं। युगांडा क्रिकेट एसोसिएशन ने मसाबा का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें कप्तानी से इस्तीफा देने की बात करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed