{"_id":"65c9bd719b6ea2eb3708ca11","slug":"u19-world-cup-indian-cricket-team-stats-analysis-chase-to-openers-records-ind-vs-aus-u-19-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U19 WC: भारतीय अंडर-19 टीम अब नहीं रही चेज मास्टर, 23वें मैच में टूटा जीत का सिलसिला, ओपनर्स ने लुटिया डुबोई?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 WC: भारतीय अंडर-19 टीम अब नहीं रही चेज मास्टर, 23वें मैच में टूटा जीत का सिलसिला, ओपनर्स ने लुटिया डुबोई?
Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:10 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1998 विश्व कप के बाद पहली बार किसी अंडर-19 विश्व कप मैच में हराया है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम को 26 साल बाद हार मिली है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ कंगारुओं ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीत चुके हैं। सिर्फ भारत ही उनसे इस ट्रॉफी के मामले में आगे हैं। टीम इंडिया ने पांच बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार रनर अप रही, जो कि किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम सर्वाधिक टोटल
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : Cricket Australia
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 253 रन बनाए थे, जो कि किसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल का सर्वोच्च स्कोर था। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिन्होंने 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में तीन विकेट गंवाकर 242 रन बनाए थे (चेज करते हुए) और विश्व कप जीता था। हालांकि, भारतीय टीम इतिहास रचने में कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
1998 के बाद पहली बार विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 1998 विश्व कप के बाद पहली बार किसी अंडर-19 विश्व कप मैच में हराया है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम को 26 साल बाद हार मिली है। 1998 के बाद यानी साल 2000 से लेकर 2022 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दो फाइनल (2012, 2018) समेत छह बार भिड़े थे और सभी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
2012 के बाद पहली ऑस्ट्रेलिया से अंडर-19 मैच हारा भारत
भारतीय अंडर 19 टीम
- फोटो : Twitter
किसी अंडर 19 वनडे मैच में 2012 के बाद पहली बार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है। 2012 के बाद और 2024 विश्व कप के मैच से पहले दोनों के बीच 10 मुकाबले हुए थे और सभी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। हालांकि, 11वें मैच में यह सिलसिला रुक गया। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय अंडर-19 टीम के चेज में रिकॉर्ड का सिलसिला भी तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले तक वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम ने चेज करते हुए लगातार 22 मैच जीते थे (जिन मैचों में भारत को बाद में बल्लेबाजी मिली थी)। 2024 से पहले भारत पिछली बार चेज करते हुए अगस्त 2018 में हारा था। तब उन्हें श्रीलंका ने शिकस्त दी थी।
भारत के इस इरादे को ऑस्ट्रेलिया ने किया ध्वस्त
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया को 2012 में और भारत को 2020 और 2024 में टाइटल डिफेंड करने के दौरान फाइनल में शिकस्त मिली।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फाइनल से पहले भारत ने अंडर-19 विश्व कप में तीन बार 250+ रन लुटाए हैं। इसमें से दो बार उन्हें जीत मिली थी और तब वह 300+ रन के लक्ष्य का बचाव कर रहे थे। इस फाइनल के अलावा भारतीय टीम को एक और हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2002 में मिली थी। तब अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट पर 268 रन बनाए थे और टीम इंडिया 112 रन से मैच हार गई थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फाइनल से पहले भारत ने अंडर-19 विश्व कप में तीन बार 250+ रन लुटाए हैं। इसमें से दो बार उन्हें जीत मिली थी और तब वह 300+ रन के लक्ष्य का बचाव कर रहे थे। इस फाइनल के अलावा भारतीय टीम को एक और हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2002 में मिली थी। तब अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट पर 268 रन बनाए थे और टीम इंडिया 112 रन से मैच हार गई थी।
ओपनर्स का नहीं चलना भी वजह
उदय सहारन
- फोटो : ICC
भारतीय कप्तान उदय सहारन ने 397 रन बनाए। यह किसी एक अंडर-19 विश्व कप संस्करण में किसी कप्तान द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा रन है। इस लिस्ट में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर कैमरन व्हाइट हैं। उन्होंने 2002 में आठ मैचों में 423 रन बनाए थे। उनकी टीम चैंपियन बनी थी।
भारतीय टीम की हार में एक वजह ओपनर्स का नहीं चलना भी रहा। इस अंडर-19 विश्व कप में भारतीय ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी 46 रन की रही, जो उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में बनाए थे। इसके अलावा आदर्श सिंह और अर्शिन कुल्कर्णी की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी। 2024 अंडर-19 विश्व कप ऐसा पहला विश्व कप है जब भारतीय ओपनर्स एक भी 50+ रन की साझेदारी नहीं कर सके।
भारतीय टीम की हार में एक वजह ओपनर्स का नहीं चलना भी रहा। इस अंडर-19 विश्व कप में भारतीय ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी 46 रन की रही, जो उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में बनाए थे। इसके अलावा आदर्श सिंह और अर्शिन कुल्कर्णी की सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी। 2024 अंडर-19 विश्व कप ऐसा पहला विश्व कप है जब भारतीय ओपनर्स एक भी 50+ रन की साझेदारी नहीं कर सके।