फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 WC story of indian under 19 team captain uday saharan who made indian win semifinal match

U19 WC: कौन हैं भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान उदय सहारन, जिनकी ऐतिहासिक पारी ने भारत को दिलाई फाइनल में जगह

Wed, 07 Feb 2024 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उदय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 81 रनों की धुआंधार पारी के साथ कप्तान अंडर 19 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
U19 WC story of indian under 19 team captain uday saharan who made indian win semifinal match
उदय सहारन - फोटो : ICC

विस्तार

अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत ने साउथ अफ्रीका को सात गेंदों के शेष रहते हुए दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम की इस जीत में कप्तान उदय सहारन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। भारत की तरफ से सचिन धस ने 96 रनों की आक्रामक पारी खेली।
विज्ञापन


विज्ञापन


साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उदय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 81 रनों की धुआंधार पारी के साथ कप्तान अंडर 19 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। दबाव भरे इस मुकाबले में उदय और सचिन ने जमकर बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 171 रनों की साझेदारी हुई। इस विश्व कप में उदय ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कौन हैं अंडर 19 टीम के कप्तान उदय सहारन?
आठ सितंबर 2004 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्म लेने वाले उदय सहारन छोटी उम्र से ही क्रिकेट के शौकीन हैं। 12 साल की उम्र में उन्होंने पंजाब का रुख किया और अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीम के लिए खेला। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने चैलेंजर्स ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें भारत की अंडर 19 टीम की कप्तानी सौंपी गई। घरेलू स्तर पर शानदार रिकॉर्ड कायम करने वाले सहारन फिलहाल अंडर 19 विश्व कप में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होंगे।


सहारन के पिता भी रह चुके क्रिकेटर
उदय के पिता संजीव सहारन पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं और अपने जमाने में क्रिकेट खेला करते थे। वह ए श्रेणी के क्रिकेट कोच भी हैं। शुरुआत से ही वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे। यही वजह है कि संजीव पूरे परिवार के साथ बठिंडा शिफ्ट हो गए। यहां उदय को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मिले प्रशिक्षण ने उन्हें अंडर 19 टीम की कप्तानी तक पहुंचा दिया। उदय के पहले कोच उनके पिता संजीव ही थे जिन्होंने श्रीगंगानगर की मयूर क्रिकेट एकेडमी में बल्लेबाज को क्रिकेट का कौशल सीखने के लिए भेजा।

चैलेंजर्स ट्रॉफी में बनाए सर्वाधिक रन
अंडर 19 विश्व कप में अब तक सहारन एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। दुबई में खेले गए अंडर 19 एशिया कप में उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। अंडर 19 चैलेंजर्स ट्रॉफी में सहारन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 297 रन बनाए थे जिसके बाद उन्हें भारत की अंडर 19 टीम की कमान सौंपी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed