फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 WC final Uday Saharan father made prediction said that India will win the title match

U19 WC: फाइनल मैच से पहले उदय सहारन के पिता की बड़ी भविष्यवाणी, बताया भारत इस वजह से जीतेगा खिताबी मुकाबला

Sun, 11 Feb 2024 09:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 Feb 2024 09:09 AM IST
सार

संजीव सहारन ने भारत की जीत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है कि भारत एक और ट्रॉफी अपने नाम करने जा रहा है। उदय के पिता ने बताया कि टीम का पलड़ा भारी है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
U19 WC final Uday Saharan father made prediction said that India will win the title match
संजीव सहारन-भारतीय कप्तान उदय के पिता - फोटो : Twitter

विस्तार

अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज (रविवार, 11 जनवरी) को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरु होगा। दोनों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। आज दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है। वहीं, प्रशंसकों में भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। इस बीच भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान उदय सहारन के पिता ने टीम इंडिया की जीत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

 
पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम छठवें खिताब के लिए आज मैदान पर उतरेगी। इससे पहले भारत ने अंडर 19 विश्व कप के आठ फाइनल खेले हैं जिनमें पांच बार टीम विजेता बनी है। ये नौवीं बार है जब भारत की अंडर 19 टीम इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलती नजर आएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


'भारत जीतेगा फाइनल'- संजीव 
फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सहारन के पिता संजीव सहारन ने भारत की जीत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है कि भारत एक और ट्रॉफी अपने नाम करने जा रहा है। उदय इस टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने छह मुकाबलों में 389 रन बनाए हैं। सहारन को शुरुआती प्रशिक्षण उनके पिता से ही मिला। संजीव ने कहा, जैसा भारतीय टीम प्रदर्शन कर रही है और मैंने जो ऑस्ट्रेलिया के पिछले कुछ मैच देखे हैं, उसे मद्देनजर रखते हुए विश्व कप जीतेंगे। एक बार फिर भारत का ध्वज ऊंचा लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'उदय समझदार हैंं..' 
इस दौरान संजीव ने बेटे की काबिलियत को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उदय इतने परिपक्व हो चुके हैं कि उन्हें कुछ समझाने की जरुरत नहीं होती है। संजीव ने आगे कहा, “सही बात तो यह है कि उदय इतना परिपक्व हो गया है कि मुझे उसे बताने की जरुरत नहीं होती। सबसे बड़ी जीत, उसके साथ जो कोच बैठे हैं, वो इतने शानदार हैं कि उन्होंने पहले से ही रणनीति बना रखी होगी। हमारी टीम बहुत मजबूत है। मैं आश्वस्त हूं कि हम ट्रॉफी जीतने जा रहे हैं।“

 
टॉस पर बोले सहारन
अंडर 19 विश्व कप 2024 के ग्रुप मैचों में भारत ने कुछ छह मैच खेले। इनमें सभी मैचों में टीम ने जीत दर्ज की। उदय के पिता ने ये भी बताया कि अगर भारत टॉस जीतता है तो उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी में से क्या चुनना चाहिए। संजीव के मुताबिक, टीम का पलड़ा भारी है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सहारन ने कहा, “मेरे हिसाब से टीम इंडिया इस वक्त जिस तरह से खएल रही है, वो बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी, दोनों ही स्थिति में उसका पलड़ा भारी है। भारत के पास आठवें नंबर तक बल्लेबाजी है। गेंदबाजी में सौम्य कुमार, मुरुगन अभिषेक, राज लिंबानी और नमन तिवारी हैं जो अच्छे गेंदबाज हैं। हम खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करेंगे। उदय जुझारु खिलाड़ी हैं और उसके साथी खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं।“
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed