{"_id":"63384c44ef4a171e84690edb","slug":"u-19-cricketer-unmukt-chand-suffers-from-eye-injury-share-photos-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unmukt Chand: भारत को विश्व कप जिताने वाले उनमुक्त की आंख में गंभीर चोट, करियर बचा तो भगवान को शुक्रिया कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Unmukt Chand: भारत को विश्व कप जिताने वाले उनमुक्त की आंख में गंभीर चोट, करियर बचा तो भगवान को शुक्रिया कहा
Sat, 01 Oct 2022 07:48 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 07:48 PM IST
सार
उन्मुक्त चंद की आंख में गंभीर चोट आई है, लेकिन उनकी आंख पूरी तरह खराब होने से बाल-बाल बच गई है। इसके बाद उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर भगवान का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
उनमुक्त चंद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्मुक्त चंद का करियर कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। साल 2012 में भारत की अंडर-19 टीम को चैंपियन बनाने के बाद टीम इंडिया में उनका शामिल होना लगभग तय हो गया था, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद टीम इंडिया तो दूर दिल्ली की रणजी टीम से भी उन्हें बाहर कर दिया गया। आईपीएल में भी उन्हें नहीं खरीदा गया तो उन्मुक्त ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसके बाद वह अमेरिका में क्रिकेट खेलने लगे और बिग बैश लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बने। अब उनमुक्त के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है।
उनमुक्त ने अपनी फोटो शेयर कर बताया है कि उनकी आंख में गंभीर चोट लगी है। इस फोटो में उनमुक्त की बाईं आंख पूरी तरह से सूजी हुई दिख रही है। हालांकि, उन्मुक्त को यह चोट कैसे लगी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है।
IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक
विज्ञापन
उनमुक्त चंद ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "एक एथलीट के लिए राह आसान नहीं होती। कई बार आप जीतकर लौटते हैं, तो कई बार निराशा हाथ लगती है, मगर कई बार आप खरोंच और चोट के साथ घर लौटते हैं। भगवान का आभारी हूं, जिन्होंने बड़ी अनहोनी से बचाया है। खूब खेलें, पर सुरक्षा का भी ध्यान रखें। दोनों के बीच एक पतली सी रेखा होती है। शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद।"
IND vs SA: दूसरे टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर का डर, बोले- सूर्यकुमार चले तो रन रोकना मुश्किल

विराट कोहली से होती थी तुलना
उन्मुक्त चंद ने अपने करियर की शुरुआती दौर में कमाल की बल्लेबाजी की थी और उनकी तुलना विराट कोहली से होती थी। विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। बेहतरीन कप्तानी के साथ उन्होंने बल्ले के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उनमुक्त चंद ने भी भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया। उन्होंने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उनकी तुलना विराट कोहली से होने लगी और सभी का मानना था कि उनमुक्त बहुत जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। हालांकि, उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला और धीरे-धीरे उनका प्रदर्शन गिरता गया। इसके बाद उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए।