आईसीसी ने यूएई के दो खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के आरोप में किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्रिकेटरों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इन दोनों को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अशफाक को पिछले साल अक्टूबर में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान निलंबित कर दिया था लेकिन अभी तक औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए थे। इन दोनों ने रिश्वत लेकर लचर प्रदर्शन करने और मैच फिक्स करने की कोशिश की थी।
आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, 'खिलाड़ियों के पास आरोपों का जवाब देने के लिये 13 सितंबर से 14 दिन का समय होगा। आईसीसी अभी इन आरोपों के संबंध में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी।'
आमिर और अशफाक पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.3 के तहत पहला आरोप लगाया गया है। इसके अलावा उन पर अनुच्छेद 2.4.2 से लेकर अनुच्छेद 2.4.5 तक चार अन्य आरोप लगाये गए हैं।
Two UAE players charged with breaching The International Cricket Council's Anti-Corruption Code. They have been provisionally suspended for now. The 2 have been charged with accepting bribes to influence match results & failure to report such offers. Given 14 days to respond: ICC pic.twitter.com/QLcWcpjRA8
— ANI (@ANI) September 13, 2020
UAE's Amir Hayat and Ashfaq Ahmed have been charged under the ICC anti-corruption code.
— ICC (@ICC) September 13, 2020
Details 👇 https://t.co/juvFwZ5Osg