Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two batters in T20Is scored 500+ runs, average of 40+, strike rate of 150+, Tilak Varma, Rinku Singh Asia Cup

Asia Cup: तिलक और रिंकू का सुनहरा रिकॉर्ड, टी20 में 500+ रन, 40+ औसत और 150+ स्ट्राइक रेट वाले इकलौते बल्लेबाज

Wed, 27 Aug 2025 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Aug 2025 02:50 PM IST
सार

तिलक और रिंकू ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट में अब युवा पीढ़ी भी वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान गढ़ने की क्षमता रखती है। दोनों का यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि वे न केवल स्थिरता के साथ रन बनाते हैं बल्कि आक्रामकता से मैच का रुख भी बदल सकते हैं।
 

विज्ञापन
Two batters in T20Is scored 500+ runs, average of 40+, strike rate of 150+, Tilak Varma, Rinku Singh Asia Cup
तिलक और रिंकू - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे अब तक कोई और बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ यही दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका औसत 40 से ज्यादा है और स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक वर्मा का शानदार प्रदर्शन
तिलक वर्मा ने अब तक टी20आई में 749 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 49.93 है, जबकि स्ट्राइक रेट 155.07 का रहा है। यह आंकड़े बताते हैं कि तिलक न केवल लगातार रन बना रहे हैं, बल्कि तेजतर्रार अंदाज में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव भी बना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 में उन्होंने लगातार दो शतक जड़े थे। इसके बाद काउंटी क्रिकेट में भी उनका फॉर्म शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू सिंह की दमदार पारी
दूसरी ओर रिंकू सिंह ने भी टी20आई में अपना विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने अब तक 546 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.00 है और स्ट्राइक रेट 161.06। इन आंकड़ों से साफ है कि रिंकू सीमित गेंदों पर अधिक से अधिक रन बनाने की क्षमता रखते हैं और टीम इंडिया के लिए एक भरोसेमंद फिनिशर साबित हो रहे हैं। 

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का टी20आई रिकॉर्ड

खिलाड़ी रन औसत स्ट्राइक रेट
तिलक वर्मा 749 49.93 155.07
रिंकू सिंह 546 42.00 161.06
विज्ञापन

दोनों मिलकर बने 'एलीट डुओ'
तिलक और रिंकू ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट में अब युवा पीढ़ी भी वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान गढ़ने की क्षमता रखती है। दोनों का यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि वे न केवल स्थिरता के साथ रन बनाते हैं बल्कि आक्रामकता से मैच का रुख भी बदल सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा संकेत
यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की झलक भी दिखाती है। जहां तिलक वर्मा लगातार पारी को संवारते हुए खेलते हैं, वहीं रिंकू सिंह तेज रफ्तार से मैच को फिनिश करने की ताकत रखते हैं। दोनों की यह जोड़ी आने वाले समय में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में बड़ी ताकत बन सकती है।

एशिया कप में खेलने को मिलेगा?
एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में तिलक और रिंकू दोनों को शामिल किया गया है। हालांकि, रिंकू के खेलने की संभावना कम है। मुख्य चयनकर्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें बैकअप बताया था। ऐसे में वह किसी के चोटिल होने पर ही खेलते दिखेंगे। वहीं, तिलक का प्लेइंग-11 में रहना तय माना जा रहा है। वह तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed