{"_id":"6d56a4c4-2f33-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"trott-shows-lack-of-sportsman-spirit-after-dropping-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनाथन ट्रोट ने नहीं दिखाई खेल भावना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोनाथन ट्रोट ने नहीं दिखाई खेल भावना
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 08:17 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के जोनाथन ट्रोट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खेल भावना के विपरीत आचरण किया। उन्होंने कैच गिरने के बावजूद इसके लिए अपील की, जिसके कारण तीसरे अंपायर की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
चाय के विश्राम के बाद भारत का स्कोर जब तीन विकेट पर 259 रन था तब कोहली चार रन पर खेल रहे थे। कोहली ने ग्रीन स्वान की गेंद पर कट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में ट्रोट के पास पहुंच गई। गेंद ट्रोट की हथेली पर लगकर उछल गई। उन्होंने कैच करने के लिए डाइव भी लगाया लेकिन तब भी कैच नहीं कर पाए।
विज्ञापन
इसके बावजूद उन्होंने कैच की अपील की और मैदानी अंपायरों को तीसरे अंपायर सुधीर असनानी की मदद लेनी पड़ी। लेकिन टीवी रीप्ले से साफ हो गया कि जब उन्होंने डाइव लगाकर कैच करने की कोशिश की तो गेंद उनके हाथ से छिटककर नीचे गिर गई थी। अभी यह देखना बाकी है कि मैच रेफरी रोशन महानामा उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं क्योंकि उनका आचरण खेल भावना के विपरीत रहा।
विज्ञापन