फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   triple h sends customised wwe belt to mumbai indians, rohit sharma recived it

WWE सुपरस्टार ट्रिपल-H ने रोहित शर्मा को दिया स्पेशल गिफ्ट

Sat, 15 Jul 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented By: अभिषेक निगम Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
triple h sends customised wwe belt to mumbai indians, rohit sharma recived it
wwe बेल्ट के साथ मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : twitter
2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को WWE के सुपरस्टार ट्रिपल-H ने स्पेशल गिफ्ट भेजा है। दरअसल, जब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियन्स ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया तब WWE सुपरस्टार और सीओओ ट्रिपल-H ने ऐलान किया था कि वे चैंपियन टीम को एक विशेष गिफ्ट भेंट करेंगे। ट्रिपल-H ने अपना वादा निभाते हुए WWE का स्पेशल बेल्ट मुंबई भेजा है।
विज्ञापन


ट्रिपल-H ने ट्विटर पर बताया कि वे विशेष रूप से निर्मित एक चैंपियनशिप बेल्ट भेज रहे हैं, जिस पर मुंबई इंडियंस का नाम लिखा है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियन्स की तरफ से इस बेल्ट को हासिल किया और चैंपियन रेसलर के जैसे फोटो भी खिंचवाए। रोहित का WWE बेल्ट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


याद हो कि आईपीएल-10 में खिताबी जीत के बाद रोहित इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया के साथ गए थे। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था। रोहित ने इन छुट्टियों का भरपूर फायदा उठाया, लेकिन अब 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें फिर से टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed