फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Travis Head will miss SRH's upcoming IPL match against Lucknow Super Giants due to a Covid-19-related delay

LSG vs SRH: ट्रेविस हेड कोरोना वायरस से पीड़ित हुए, लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलेंगे; कोच विटोरी ने दी जानकारी

Sun, 18 May 2025 08:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 May 2025 08:56 PM IST
सार

विटोरी ने कहा कि हेड सोमवार सुबह भारत पहुंचेंगे और टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी आगे की जांच करेगा। सनराइजर्स के कोच ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कब और कहां हेड कोरोना वायरस से पीड़ित हुए।

विज्ञापन
Travis Head will miss SRH's upcoming IPL match against Lucknow Super Giants due to a Covid-19-related delay
ट्रेविस हेड - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं और वह सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने रविवार को हेड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेड की भारत वापसी में देरी हुई है क्योंकि वह कोविड-19 के संपर्क में आ गए हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को आएंगे हेड 
सनराइजर्स के कोच ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कब और कहां हेड कोरोना वायरस से पीड़ित हुए। विटोरी ने कहा कि हेड सोमवार सुबह भारत पहुंचेंगे और टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी आगे की जांच करेगा। विटोरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हेड कल सुबह आ रहे हैं, उन्हें आने में देरी हो गई थी। दरअसल उन्हें कोविड था, इसलिए वे यात्रा नहीं कर सके, इसलिए वे कल सुबह आएंगे और उसके बाद हम उनकी स्थिति का आकलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है सनराइजर्स
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल के एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद हेड और सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उनके जाने के बाद इस बात पर बहुत कम स्पष्टता थी कि वे 11 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को देखते हुए भारत लौटेंगे या नहीं और कब लौटेंगे। हालांकि, सनराइजर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि हेड और कमिंस आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के लिए भारत आएंगे। 

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: बारिश में मैच धुलने के बाद आरसीबी ने लिया अहम फैसला, दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा
विज्ञापन

हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच 25 मई को खेलेगी। हैदराबाद के इस सीजन तीन मैच शेष हैं। लखनऊ के बाद उसे आरसीबी और केकेआर के खिलाफ मुकाबला खेलना है। हेड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। उन्होंने 11 मैचों में 281 रन बनाए। वहीं, पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 567 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed