RCB vs KKR: बारिश में मैच धुलने के बाद आरसीबी ने लिया अहम फैसला, दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा
आरसीबी ने दर्शकों को हुई असुविधा के बाद यह फैसला लिया है कि वह इस मैच के लिए टिकट लेने वाले दर्शकों को पूरा पैसा वापस देगी। जिन प्रशंसकों ने ऑनलाइन के जरिये टिकट ली थी उन्हें ऑरिजिनल पेमेंट सोर्स के जरिये 10 कार्य दिवस के अंदर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरसीबी ने दर्शकों को हुई असुविधा के बाद यह फैसला लिया है कि वह इस मैच के लिए टिकट लेने वाले दर्शकों को पूरा पैसा वापस देगी। जिन प्रशंसकों ने ऑनलाइन के जरिये टिकट ली थी उन्हें ऑरिजिनल पेमेंट सोर्स के जरिये 10 कार्य दिवस के अंदर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, '17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था, इसलिए सभी वैध टिकट धारक पूर्ण धनवापसी के पात्र हैं। डिजिटल टिकट धारकों को टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल किए गए उनके मूल खाते में 10 कार्य दिवसों के भीतर धनवापसी जारी की जाएगी।' वहीं, जिन प्रशंसकों ने काउंटर के जरिये टिकट ली थी उन्हें अपनी टिकट लौटानी होगी जिससे उन्हें धनराशि वापस दी जाएगी।
🚨 𝐈𝐦𝐩𝐨𝐫𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐀𝐧𝐧𝐨𝐮𝐧𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭: 𝐓𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭 𝐑𝐞𝐟𝐮𝐧𝐝 𝐟𝐨𝐫 𝐑𝐂𝐁 𝐯𝐬 𝐊𝐊𝐑 🎟️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 18, 2025
As the game between RCB and KKR on 17th May 2025 was abandoned due to inclement weather, all valid ticket holders are eligible for a full refund.
Digital ticket holders will… pic.twitter.com/Wfpub1p5h3
मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे। आरसीबी 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी, जबकि गत चैंपियन केकेआर 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। हालांकि, उसका सफर समाप्त हो गया। वह चौथी टीम है जिसका सफर ग्रुप चरण में थम गया है। वहीं, आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए मजबूत कदम बढ़ा लिए थे। आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अब एक मैच जीतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के करीब पंजाब किंग्स, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर; हरप्रीत बरार चमके
आरसीबी के प्रशंसक इस मैच में विराट कोहली के सम्मान में टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे। कोहली ने हाल ही में टेस्ट करियर को अलविदा कहा था और आरसीबी के प्रशंसकों ने इसी कारण कोहली की 18 नंबर जर्सी पहनकर स्टेडियम में आने का फैसला किया। आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें टॉस भी नहीं हो सका।