फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Travis Head smashes 230 runs of 127 balls South Australia vs Queensland | One-day Cup

ट्रेविस हेड ने जड़ा दोहरा शतक: लिस्ट-ए के मैच में 127 गेंदों पर बनाए 230 रन, पारी में 28 चौके और आठ छक्के लगाए

Wed, 13 Oct 2021 06:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 06:44 PM IST
सार

हेड आईपीएल में बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। हेड साल 2016 और 2017 में विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
Travis Head smashes 230 runs of 127 balls South Australia vs Queensland | One-day Cup
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बुधवार को हुए वनडे कप मैच में आग उगला। उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। इसकी बदौलत साउथ ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड को हराकर जीत के सूखे को खत्म किया। यह मैच केरेन रोल्टन ओवल में खेला गया था। 
विज्ञापन


हेड ने 230 रन की पारी खेली
हेड ने 127 गेंदों पर 230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। हेड ने 160 रन केवल चौके-छक्के से बनाए। उन्होंने सिर्फ 114 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। हेड ने 100 रन बनाने के लिए सिर्फ 49 गेंद लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.1 रहा, जो कि वनडे कप के इतिहास में सेंचुरी के स्कोर में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन




साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 391 रन बनाए
इसकी बदौलत साउथ ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 391 रन बनाए। जवाब में क्वींसलैंड की टीम हार गई। हेड ने 2018 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम से निकाल दिया गया था और उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी गंवाना पड़ा।


बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हेड
हेड इससे पहले घरेलू वनडे क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। वो ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। वहीं, लिस्ट-ए में दो दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेट इतिहास के तीसरे खिलाड़ी हैं।

हेड आईपीएल में बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। हेड साल 2016 और 2017 में विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टीम की तरफ से 10 मैच खेले और 29.38 के औसत से 205 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।



गेंद गई स्टेडियम से बाहर
अपनी इस धुआंधार पारी के दौरान हेड ने एक ऐसा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम से बाहर सड़क पर चली गई। वहां से गुजर रहे एक युवक ने गेंद को कैच किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेड के अलावा जैक विदराल्ड ने 97 रन की पारी खेली। हालांकि वो शतक बनाने में कामयाब नहीं रहे। बारिश की वजह से मैच 48-48 ओवर का ही हो सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed