फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tom Moody picks 3rd pacer between Shami and Harshal for India vs Pakistan T20 WC Match

IND vs PAK: भुवनेश्वर-अर्शदीप पहली पसंद, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया शमी-हर्षल में से किसे मिलेगी टीम में जगह

Fri, 21 Oct 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

भारतीय गेंदबाजों के सामने बाबर और रिजवान को पवेलियन भेजने की चुनौती होगी। इस बार भारत के पास गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज, जबकि युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर हैं।

विज्ञापन
Tom Moody picks 3rd pacer between Shami and Harshal for India vs Pakistan T20 WC Match
शमी, अर्शदीप और भुवनेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप की सुपर-12 टीमें तय हो गई हैं। क्वालिफाइंग राउंड से श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और आयरलैंड ने सुपर-12 राउंड के लिए अपनी जगह बनाई। अब 22 अक्तूबर से इस राउंड की शुरुआत होगी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, भारत को 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस मैच को भी पहले की तरह ही भारतीय बल्लेबाज और पाकिस्तान के गेंदबाज के बीच जंग माना जा रहा है।
विज्ञापन

भारत के पास जहां रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, वहीं पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन जैसे कुछ शानदार युवा तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में यह जंग दिलचस्प रहने वाली है। हालांकि, पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे बल्लेबाज भी हैं। पिछली बार टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ही उन्हें मैच जिताया था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Moody picks 3rd pacer between Shami and Harshal for India vs Pakistan T20 WC Match
वर्ल्ड कप में शमी, हर्षल, अर्शदीप और भुवनेश्वर पर दारोमदार होगा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने इन्हें पवेलियन भेजने की चुनौती होगी। इस बार भारत के पास गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज, जबकि युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट पांच स्पेशलिस्ट बॉलर और एक ऑलराउंडर की स्ट्रैट्जी अपना सकता है। कई पूर्व दिग्गजों का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का खेलना तया है, लेकिन मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल में से किसी एक को खिलाया जाएगा। टीम मैनेजमेंट के लिए यह फैसला मुश्किल होने वाला है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच रह चुके टॉम मूडी ने भारतीय पेसरों का चुनाव किया है। मूडी का मानना है कि 32 साल के शमी को हर्षल पटेल पर तरजीह दी जाएगी। उनका मानना है कि शमी पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में घातक साबित हो सकते हैं। मूडी ने अनुभव को मौजूदा फॉर्म पर तरजीह देते हुए कहा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में शमी के जादुई स्पेल के बाद वह ही उनकी पहसी पसंद हैं।
 

Tom Moody picks 3rd pacer between Shami and Harshal for India vs Pakistan T20 WC Match
टॉम मूडी - फोटो : सोशल मीडिया
मूडी ने कहा- मैं शमी के साथ जाऊंगा। मैं सिर्फ उनके अनुभव के साथ जाऊंगा। जाहिर है, भुवी और अर्शदीप पहले दो तेज गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि बड़े टूर्नामेंटों में आप बड़े खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। शमी उनके अनुभव की वजह से बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। कुछ कमियां उनमें हो सकती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जो एक ओवर फेंका, उससे उन्हें मानसिक मजबूती मिली होगी। 

शमी के ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। हालांकि, इस तेज गेंदबाज ने हार नहीं मानी और लगातार ठीक होने के लिए मेहनत करते रहे। वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले वह कोरोना निगेटिव आए। इसके बाद शमी ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में तैयारी की। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर शमी को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली।

Tom Moody picks 3rd pacer between Shami and Harshal for India vs Pakistan T20 WC Match
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन मैच के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए। तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। इसके बाद शमी ने तीन विकेट चटकाए। उनकी लगातार चार गेंदों पर चार विकेट गिरे। भारत ने यह मैच छह रन से जीता। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा अभ्यास मैच बारिश से धुल गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में किन तीन तेज गेंदबाजों को मौका देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed