फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के इस फॉर्मेट की आज ही हुई थी शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच हुआ था पहला मैच

Sun, 17 Feb 2019 03:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
today is the day when first t20i cricket match played between australia and new zealand 14 years ago
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड

आज ही के दिन 14 साल पहले क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट टी-20 इंटरनेशनल मैच की शुरुआत हुई थी। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 17 फरवरी 2005 को खेला गया था।


 

today is the day when first t20i cricket match played between australia and new zealand 14 years ago
पहला टी-20

14 साल पहले खेले ऑकलैंड में गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की शुरुआत के बाद पहला टी20 मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बनी थी।

today is the day when first t20i cricket match played between australia and new zealand 14 years ago
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : file photo

टी20 क्रिकेट को 'धूमधड़ाकाट' और 'फटाफट' क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 में कंगारू बल्लेबाज कप्तान रिकी पोंटिंग ने आतिशी पारी खेली थी। उन्होंने 55 गेदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 98 रन की नाबाद पारी खेली थी। शानदार पारी खेलने के लिए पोंटिंग को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
today is the day when first t20i cricket match played between australia and new zealand 14 years ago
first t20i

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 170 रन पर ही सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से पोंटिंग के अलावा एंड्रयू साइमंड्स ने 13 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए थे।

विज्ञापन
today is the day when first t20i cricket match played between australia and new zealand 14 years ago
पहला टी-20

215 रन के लक्ष्य का पीछा करते उतरी न्यूजीलैंड टीम की तरफ से स्कॉट स्टाइरिस ने सबसे अधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम ने 24 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कास्परोविज ने चार जबकि ग्लेन मैकग्रा ने दो विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed