{"_id":"5c68e124bdec224c8b1b0093","slug":"sunil-gavaskar-unhapppy-rishabh-pant-backs-dinesh-karthik-for-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDVAUS: कार्तिक को बाहर करने पर गावस्कर ने जताई नाराजगी, खुद किया टीम का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDVAUS: कार्तिक को बाहर करने पर गावस्कर ने जताई नाराजगी, खुद किया टीम का एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 17 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Gavaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मार्च से शुरू हो रही पांच वन-डे मैचों की सीरीज में विकटेकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किए जाने की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
2 of 5
pant and karthik
गावसकर का कहना है कि वह एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को ही विश्व कप के लिए अपनी टीम में चुनते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए कार्तिक को टीम में नहीं शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है।
3 of 5
सुनील गावस्कर
उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में ऐसे 13 नाम हैं, जो निश्चित रूप से इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे जो हैं- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, जाधव, हार्दिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।' वहीं, गावस्कर ने तेज गेंदबाज व ऑलराउंडर के तौर विजय शंकर को हार्दिक पांड्या के साथ टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
कंगारू टीम भारत की मेजबानी में दो टी-20 और 5 वन-डे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के दो टी-20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु (24 और 27 फरवरी) में खेले जाएंगे। इसके बाद दो मार्च से 5 वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला वन-डे हैदराबाद में होगा और सीरीज का अंतिम वन-डे मैच दिल्ली (13 मार्च) में खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।