फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   TNCA probe committee TNPL t 20 gets clean chit in match fixing charges

टीएनपीएल T20 में नहीं मिले फिक्सिंग के सबूत, आरोपों को किया गया खारिज

Fri, 04 Oct 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 04 Oct 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
TNCA probe committee TNPL t 20 gets clean chit in match fixing charges
तमिलनाडु प्रीमियर लीग - फोटो : social media

तमिलनाडु क्रिकेट संघ की आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले टीएनपीएल टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोपों में कोई भी घटना कार्रवाई लायक नहीं लगी। टीएनसीए के मानद सचिव आर एस रामास्वामी ने समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए फिक्सिंग के आरोपों को खारिज किया।

विज्ञापन


टीएनपीएल तब मुश्किल में घिर गई थी जब कुछ प्रथम श्रेणी क्रिकटर और कोच संदिग्ध मैच फिक्सिंग के लिए बीसीसीआई भ्रष्टाचार रोधी इकाई के दायरे में आ गए थे। 

मामले की शुरुआत तब हुई जब टीएनपीएल 2019 ऑडिशन के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अनजान लोगों से वॉट्सऐप पर संदेश आने की बात बताई थी। इसके बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए और इन मेसेज को भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग को तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अंतर्गत 2016 में शुरू किया गया था, जिसमें आठ फ्रैंचाइजी टीम हिस्सा लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed