फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Paine captaincy update David Warner not selected in Australia T20 Squad

AUSvSA: टिम पेन की कप्तानी बरकरार, लेकिन मैथ्यू वेड की ऑस्ट्रेलियाई टीम से छुट्टी

Wed, 27 Jan 2021 11:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Tim Paine captaincy update David Warner not selected in Australia T20 Squad
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए मैथ्यू वेड की ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से छुट्टी हो गई है। वेड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली 19 सदस्यीय टीम में नहीं रखा गया, लेकिन वह न्यूजीलैंड से टी-20 श्रृंखला खेलने वाली टीम में हैं। ये दौरे मार्च में होंगे, हालांकि प्रस्तावित टेस्ट श्रृंखला की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कप्तान टिम पेन के साथ रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं वेड की जगह ट्रेविस हेड को चुना गया, जिन्हें भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में अंतिम टेस्ट में नहीं चुना गया था। आरोन फिंच टी-20 टीम के कप्तान होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि टेस्ट श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव होने पर भी टी-20 टीम नहीं बदली जाएगी। भारत ने चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, सीन एबोट, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नसीर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्क स्टीकेटी, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडारमोट, रिले मेरेडिथ, जोश फिलीप, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, तनवीर संघा, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed