{"_id":"6705340188c93623de0ca55e","slug":"three-young-cricketers-of-wonders-club-wrote-a-new-story-got-selected-in-different-category-teams-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wonders Club: वंडर्स क्लब के तीन युवा क्रिकेटरों ने लिखी नई इबारत, अलग वर्ग की टीमों में हुआ चयन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wonders Club: वंडर्स क्लब के तीन युवा क्रिकेटरों ने लिखी नई इबारत, अलग वर्ग की टीमों में हुआ चयन
Tue, 08 Oct 2024 07:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:00 PM IST
सार
संस्कार रावत का चयन उत्तराखंड की ओर से अंडर-23 टीम में बतौर कप्तान चयनित किया गया है। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहले वह साल 2021 में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
वंडर्स क्रिकेट क्लब अकादमी का खिलाड़ी
- फोटो : Wonders Club
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के वंडर्स क्रिकेट क्लब के तीन खिलाड़ियों की मेहनत एक बार फिर रंग लाई और उनका चयन अंडर-23, दिल्ली रणजी और अंडर-19 टीम में किया गया है। वंडर्स क्रिकेट क्लब के संचालक व कोच फूलचंद शर्मा ने बताया कि उनकी अकादमी से खेल की बारीकियां सीखने वाले तीन खिलाड़ियों संस्कार रावत, उज्जेयर मलिक
और हर्ष त्यागी का अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों में हुआ है।
संस्कार रावत का चयन उत्तराखंड की ओर से अंडर-23 टीम में बतौर कप्तान चयनित किया गया है। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहले वह साल 2021 में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड प्रीमियर लीग में देहरादून वारियर्स की टीम से भी खेले चुके हैं। वह इस लीग में सबसे अधिक रन बटोरने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। जिसमें इन्होंने दो अर्धशतक के साथ कुल 191 रन की पारी खेली।
युवा क्रिकेटर हर्ष त्यागी वंडर्स क्रिकेट क्लब में कई सालों से खेल का अभ्यास का कर रहे हैं। उन्होंने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी से लिस्ट-ए मैचों की शुरूआत की थी। इसके बाद 2018 में ही रेलवे की टीम से खेले। इसी साल एसीसी अंडर-19 एशिया कप की टीम में शामिल हुए और 38 देकर छह विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच चुने गए। अब हर्ष त्यागी दिल्ली की रणजी टीम में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
उज्जयेर मलिक वंडर्स क्रिकेट क्लब छात्रावास में रहकर ही खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। इनका चयन उत्तराखंड के अंडर-19 टीम में हुआ है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वंडर्स क्लब के ओर से उज्जेयर मलिक ने विभिन्न क्लबों आर्मी क्लब, पुलिस क्लब, यूपी क्लब-11 आदि में खेल चुके हैं। वंडर्स क्रिकेट क्लब के कई खिलाड़ी इससे पहले भी लिस्ट-ए मैचों के अलावा अंडर-19, 23, रणजी और आईपीएल, वनडे व टेस्ट मैच में अपनी दस्तक दे चुके हैं। जिसमें खिलाड़ी शिवम मावी, ध्रुव जुरैल, हर्ष त्यागी, करन शर्मा, एकता भड़ाना जैसे अन्य कई नाम शामिल हैं।