Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   three-way contest to replace skipper Ayush Badoni's replacement against Puducherry in Delhi Ranji Trophy match

Ranji Trophy: दिल्ली और पुडुचेरी के बीच आज से रणजी ट्रॉफी का मुकाबला, बदोनी की जगह किसे मिलेगा स्थान?

Sat, 01 Nov 2025 08:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 08:13 AM IST
सार

दिल्ली और पुडुचेरी के बीच ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच से पहले नियमित कप्तान आयुष बदोनी की जगह लेने के लिए युवा प्रियांश आर्य, तेजस्वी दहिया और अनुभवी हिम्मत सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
three-way contest to replace skipper Ayush Badoni's replacement against Puducherry in Delhi Ranji Trophy match
आयुष बदोनी - फोटो : Ayush Badoni-instagram

विस्तार

दिल्ली और पुडुचेरी के बीच ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच से पहले नियमित कप्तान आयुष बदोनी की जगह लेने के लिए युवा प्रियांश आर्य, तेजस्वी दहिया और अनुभवी हिम्मत सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। मेजबान टीम को दो सत्र पहले घरेलू मैदान पर पुडुचेरी से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। 2023-24 सत्र के दौरान बादलों से घिरे मौसम में पुडुचेरी के तेज गेंदबाज गौरव यादव ने 10 विकेट लेकर दिल्ली की पूरी टीम को हिलाकर रख दिया था। यह घरेलू मैदान पर उनकी सबसे शर्मनाक हार में से एक थी जिसमें वे दोनों पारियों (145 और 148) में 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और पुडुचेरी ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


धुल करेंगे कप्तानी
इसे संयोग ही कहेंगे क्योंकि बदोनी के राष्ट्रीय टीम में जाने के बाद (भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए) इस मैच में यश धुल फिर से कप्तानी करेंगे। बदोनी की अनुपस्थिति खलेगी क्योंकि वह सिर्फ मध्यक्रम में मजबूती और आक्रामकता ही प्रदान नहीं करते बल्कि अपनी प्रभावी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से महत्वपूर्ण सफलताएं भी दिलाते हैं। दिल्ली टीम का चयन हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम एकादश में बदोनी की जगह कौन लेगा। प्रियांश, तेजस्वी और हिम्मत के रूप में तीन विकल्प मौजूद हैं। हालांकि अर्पित राणा को मौका देने के लिए प्रियांश को पहले दो मैचों में बेंच पर बैठाया गया।
विज्ञापन


इस मैच के बाद एमर्जिंग एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले प्रियांश के भारत अंडर-23 शिविर में शामिल होने की उम्मीद है, ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि अगर उन्हें लाल गेंद के प्रारूप में ही सही कुछ मैच खेलने का मौका दिया जाए तो यह उनके और टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगा। पर वह चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज नहीं हैं इसलिए संभावित दावेदार दाएं हाथ के बल्लेबाज तेजस्वी हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार शतक जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed