{"_id":"5fc6395c68941c26ef0ab226","slug":"three-more-pakistan-cricketers-in-new-zealand-test-positive-for-covid-19-count-stands-at-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 10","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड में तीन और पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 10
Tue, 01 Dec 2020 06:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टीम के तीन और खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए गाए हैं। इसी के साथ टीम में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी जांच कर रही है। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, पाकिस्तान टीम के 46 सदस्यों की जांच कराई गई, जिसमें से 42 की जांच निगेटिव आई है। तीन के बारे में यह जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला हिस्टोरिकल तो नहीं है। वहीं, एक की रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन
14 दिन के पृथकवास के दौरान अब तक पाक टीम के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के नियमों के मुताबिक आइसोलेशन में रह रहे लोगों की तीसरे और 12वें दिन जांच होती है। इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 'अंतिम चेतावनी' भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तानी दल पर जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप है। पीसीबी के सूत्रों ने पहले पॉजिटिव पाए गए इन छह क्रिकेटर्स के नाम की घोषणा की थी, जो सरफराज, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजिज हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा था, 'पाकिस्तानी टीम फिलहाल अभ्यास नहीं कर सकेगी। जांच पूरी होने तक अभ्यास पर रोक लगा दी गई है।' बयान में कहा गया था, 'न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने पृथकवास के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा है, हम उनसे बात करके समझाएंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं।
बता दें कि पाकिस्तान को यहां तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। मालूम हो कि हाल ही में कुछ दिन पहले पूर्व कप्तान सरफराज सहित छह क्रिकेटर संक्रमित पाए गए थे।