{"_id":"5933f6fc4f1c1bac0dbde07e","slug":"three-century-partnerships-between-rohit-and-dhawan-in-champions-trophy-the-most-by-any-pair","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी: रन बनाने के मामले में शिखर पर पहुंची टीम इंडिया की यह जोड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी: रन बनाने के मामले में शिखर पर पहुंची टीम इंडिया की यह जोड़ी
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 04 Jun 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉपी में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी सबसे सफल जोड़ी बन गई है। दोनों ने 6 पारियों में 3 बार शतकीय साझेदारियां करके 518 रन जोड़े हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। इस जोड़ी के नाम ताजे रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दोनों ने 3 शतकीय साझेदारियां करते हुए शिवनारायण चंद्रपाल- क्रिस गेल के अलावा हर्शल गिब्स-ग्रीम स्मिथ की जोड़ी को पीछे छोड़ा है। दोनों जोड़ियों के नाम 2-2 शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 6 मैचों में खेलते हुए 86.33 के औसत से 518 रन जोड़े हैं। दोनों ने 3 शतकीय और 2 अर्धशतकीय साझेदारियां की है। इस तरह से दोनों ही जोड़ियों के नाम 5 बार 50 रनों से अधिक की साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज है। इसे सुधारने का मौका रोहित और धवन के पास है।
रोहित और धवन की जोड़ी सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ियों में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दोनों अभी चंद्रपाल और गेल की जोड़ी से पीछे हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल ने 9 मैचों में 2 शतकीय साझेदारियों के साथ 635 रन जोड़े हैं। इन दौरान दोनों ने 3 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की हैं, तो औसत 90.71 का रहा है। इस दौरान 164 रनों की साझेदारी सबसे बड़ी साझेदारी रही है।
विज्ञापन
दोनों जोड़ियों के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक की जोड़ी तीसरे स्थान पर है। मलिक-यूसुफ ने 5 मैचों में 414 रन जोड़े हैं, जिसमें दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए दोनों ने सर्वोच्च साझेदारी के तौर पर 206 रन जोड़े थे। वैसे, चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रिकी पोटिंग और शेन वॉटसन की जोड़ी के नाम है। दोनों ने साझ में 252 रन एक ही पारी में जोड़े थे।