'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 11 साल पहले आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा था।
2 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Cricket 360
17 अक्तूबर 2008 को सचिन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में 14वां रन लेते ही वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद मोहाली में जश्न का माहौल हो गया था। दिन में ही जमकर आतिशबाजी होने लगी थी, मानो दिवाली हो।
दरअसल, उस मुकाबले में सचिन ने पीटर सैडल की गेंद पर एक रन लेते हुए यह बड़ा कमाल किया था। सचिन यह कीर्तिमान 152 टेस्ट के 247 पारियों में 54.03 की औसत से हासिल किया था। वहीं, ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 11953 (131 टेस्ट) रन बनाए थे और साल 2006 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
4 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : CricWizz
1989 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतकों की मदद से 15,921 रन बनाए हैं। सचिन ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।