फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   This could be India's probable team for T20 World Cup 2024 World Cup, competition between Rinku-Dubey and Gill

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए यह हो सकती है भारत की संभावित टीम, रिंकू-दुबे और गिल-यशस्वी के बीच टक्कर

Wed, 17 Apr 2024 07:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

आईपीएल के 17वें सीजन के बाद टी20 विश्व कप 2024 का अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में आयोजन होगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को एक मई से पहले अपने संभावित 15 खिलाड़ियों का नाम देना है।

विज्ञापन
This could be India's probable team for T20 World Cup 2024 World Cup, competition between Rinku-Dubey and Gill
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल के 17वें सीजन के बाद टी20 विश्व कप 2024 का अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में आयोजन होगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को एक मई से पहले अपने संभावित 15 खिलाड़ियों का नाम देना है जिसे बाद में तय तारीख के भीतर बदला जा सकेगा। माना जा रहा है कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, अगर इन दोनों बल्लेबाजों को संभावित 15 खिलाड़ियों की सूची में मौका मिलता है तो रिंकू सिंह और शिवम दुबे के बीच टीम में स्थान बनाने के लिए टक्कर है। 
विज्ञापन


विकेटकीपिंग के लिए इन खिलाड़ियों के बीच टक्कर
विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन, जितेश शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन के बीच कड़ी टक्कर है। राहुल और किशन शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। इस बार आईपीएल में भी दोनों ने टॉप ऑर्डर पर ही बल्लेबाजी की है। ऐसे में सेलेक्टर्स के लिए दोनों के प्रभाव का विश्लेषण करना चुनौती से भरा है। वहीं, हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हालांकि, उनका सेलेक्शन टीम में तय माना जा रहा है। विराट कोहली भी इस विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे। उनकी मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का खेलना तय
माना जा रहा है कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव का टी20 विश्व कप स्क्वॉड में सेलेक्शन लगभग तय है। ये सभी खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम की चयन समिति इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल-जायसवाल के बीच जंग
गिल और जायसवाल के बीच चयन के दौरान टक्कर देखने को मिल सकती है। दरअसल, जायसवाल ने अब तक आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। वहीं, गिल अपने बल्ले से लगातार आग उगल रहे हैं। हालांकि, सेलेक्टर्स टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को जगह देना चाहेंगे। ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ियों का टीम में सेलेक्शन होता है तो रिंकू सिंह और शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।


चहल-अक्षर और बिश्नोई आमने-सामने
रिजर्व स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई के बीच जंग देखने को मिल सकती है। अगर सेलेक्टर्स पटेल को मौका देते हैं तो वह बल्लेबाजी का विकल्प भी टीम को उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं, अपने नौ साल के करियर में अब तक चहल को एक भी बार विश्व कप मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत  की 20 खिलाड़ियों की टीम (15 संभावित और पांच रिजर्व खिलाड़ी)

विशेषज्ञ बल्लेबाज: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह।

विकेटकीपर-बल्लेबाज: ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन।

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल।

विशेषज्ञ स्पिनर: कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।

पेसर्स: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed