{"_id":"578e8fd74f1c1b1a7fc4bc86","slug":"these-official-may-be-out-of-the-upca","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो यूपीसीए के यह अधिकारी हो जाएंगे बाहर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तो यूपीसीए के यह अधिकारी हो जाएंगे बाहर?
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : UPCA
सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की प्रमुख सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को लगेगा जिसके सभी पांच निदेशक 70 साल से अधिक उम्र के हैं। उनके कोषाध्यक्ष को भी अपना पद छोड़ना पड़ेगा। सूत्रो के मुताबिक, यूपीसीए के सभी पांच निदेशकों की उम्र 70 साल से अधिक है।
विज्ञापन
इनमें शोएब अहमद (78), प्रेम धर पाठक (83), मदन मोहन मिश्रा (83), सतीश कुमार अग्रवाल (79) और ज्योति बाजपेयी (80) हैं। इनके अलावा कोषाध्यक्ष केएन टंडन (80) भी लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के दायरे में आ रहे हैं। हितों के टकराव मामले में यूपीसीए के सीईओ दीपक शर्मा और सीनियर चयन समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र पांडेय हैं। लोढ़ा समिति के एक व्यक्ति के एक पद के दायरे में आईपीएल चेयरमैन यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं क्योंकि उनके पास दो पद है।
विज्ञापन