आईपीएल सीजन-11 के 21वें मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को निर्णायक मुकाबले में 3 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्जी की।
वहीं मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला यहा भी जारी रहा। अपने पांच मुकाबलों में से मुंबई सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में अहम रोल अदा करने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
के गोतम
राजस्थान रॉयल्स के शानदार ऑलराउंडर के. गौतम की तूफानी बल्लेबाजी के आगे मुंबई इंडियंस की टीम ने घुटने टेक दिए। गौतम ने अंतिम ओवरों 11 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद बेहतरीन 33 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के सबसे जांबाज खिलाड़ी संजू सैमसन ने एक बार फिर मैदान पर खुद को साबित किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम को जीत के दरवाजे तक लाने में संजू ने अहम भूमिका निभाई। संजू ने 39 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली।
बेन स्टोक्स
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने आखिरकार निर्णायक मौके पर अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने सिर्फ 27 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 40 रन बनाए। क्रीज पर बेन स्टोक्स की मौजूदगी ने रोहित ब्रिगेड की मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया।
जोफ्रा आर्चर
5 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ipl
अपना डेब्यू मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर की आईपीएल में शुरुआत बेहद शानदार रही। जोफ्रा ने अपने पहले ही मैच में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने आखिरी समय में 8 रन भी बनाए, जिसमें एक कीमती चौका भी शामिल था।