{"_id":"594245894f1c1bf55a8b49a6","slug":"these-11-indian-players-will-play-for-team-india-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश को मात देने उतरे 'विराट सेना' के ये 11 सिपाही ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश को मात देने उतरे 'विराट सेना' के ये 11 सिपाही
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम की 18 जून को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। बांग्लादेश की तारीफ करते हुए विराट ने बुधवार को भारतीय टीम के अंतिम 11 खिलाड़ियों के बारे में संकेत दे दिए थे। विराट ने कहा था कि अश्विन टीम में बने रहेंगे और उमेश को टीम में शायद ही शामिल किया जाए। कोहली ने कहा कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा खेली इसलिए उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता। टीम जिस लय से खेल रही है उसी मोमेंटम को आगे लेकर जाना है।
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अबतक टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी है। दोनों के बीच दो शतकीय साझेदारी हो गई हैं। इसके साथ ही यह जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल जोड़ी भी बन गई है। इसके बाद कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर हैं। विराट चीन मैचों में दो में अर्धशतक जमा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद अपना 300वां वनडे खेलने का युवराज को मौका मिलेगा। युवराज ने अपनी आतिशी पारी से पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने थे। एमएस धोनी भी श्रीलंका के खिलाफ अपने बल्ले का जादू दिखा चुके हैं।
इसके बाद लोअर मिडिल ऑर्डर में केदार जाधव और हार्दिक पांड्या पर विराट को बहुत विश्वास है। विराट ने दोनों को शनिवार को मैच विजेता बताया और कहा कि ये दो खिलाड़ी हमारे लिए किसी भी स्थिति में मैच जीत सकते हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजी की कमान एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के हाथ होगी जिसमें उनका सहयोग जसप्रीत बुमराह और पांड्या करेंगे। स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी अश्विन और जडेजा के कंधों पर होगी।
संभावित टीम इंडिया: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह