फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy 2017 second semifinal live india vs bangladesh from barmigham

चैंपियंस ट्रॉफीः फाइनल के लिए आज भिड़ेंगे भारत और बांग्लादेश

Thu, 15 Jun 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 15 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
champions trophy 2017 second semifinal live india vs bangladesh from barmigham

भारतीय क्रिकेट टीम जब यहां बृहस्पतिवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ  मैदान पर उतरेगी, तो तब पेशेवरपन बनाम जुनून के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


कागजों पर भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार है, लेकिन क्रिकेट अनिश्तिताओं का खेल है और ऐसे में बांग्लादेश को जीत का दावेदार नहीं मानना गलत होगा। भारतीय टीम भी अपने इस पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ  किसी तरह की भी ढिलाई बरतने से बचना चाहेगी।
विज्ञापन


विशेषकर बांग्लादेश ने जिस तरह से लीग चरण में न्यू जीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करके जीत दर्ज की उसे देखते हुए कोई भी टीम उसको कमजोर मानने की गलती नहीं करेगी। इस जीत से बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी राह तैयार की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम भी आत्मविश्वास से भरी है और वह अपनी यही फॉर्म बरकरार रखकर बांग्लादेश को कड़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी। भारत के बल्लेबाज फॉर्म में हैं, गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और क्षेत्ररक्षण भी बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर विराट कोहली की टीम अभी खेल के तीनों विभाग में अव्वल नजर आ रही है। ऐसे में भाग्य के भरोसे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मशरफे मुर्तजा की टीम को जीत दर्ज करने के लिए कुछ विशिष्ट प्रदर्शन करना होगा। भारत खिताब का दावेदार है और इससे कम पर वह कतई संतुष्ट नहीं हो सकता है, जबकि बांग्लादेश अगर जीत दर्ज कर लेता है तो उसके लिए यह अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक होगी। 

यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में बनाए रखता है या फिर उमेश यादव को वापस टीम में लाता है क्योंकि अभ्यास मैच के दौरान उनकी तेज गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज नहीं टिक पाए थे और भारत ने 240 रन से जीत दर्ज की थी। जहां तक बांग्लादेश की बात है, तो पिछले 3 वर्षों में बांग्लादेश ने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश को अब भी 2015 विश्वकप में भारत से मिली हार कचोटती है।

अगर मैदान पर प्रदर्शन की बात की जाए, तो धवन और रोहित की भारतीय सलामी जोड़ी बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार से बेहतर है। तमीम हालांकि अभी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कोई सपने में भी कोहली की तुलना इमरुल कायेस या शब्बीर रहमान से नहीं कर सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी 50 ओवरों की क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार करते हैं, जबकि मुशफिकुर रहीम अब भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। महमुदुल्लाह रियाद मैच विजेता हैं, लेकिन युवराज सिंह अपना 300वां मैच खेलेंगे और वह पूरी तरह से अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मशरफे मुर्तजा, रुबेल और मुस्ताफिजुर के रूप में बांग्लादेश के पास अच्छा आक्रमण है, लेकिन तब भी भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हादिर्क पांड्या के रूप में बेहतर गेंदबाज हैं।


टीम : भारत- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी।


बांग्लादेश- मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मोसादेक हुसैन, सुनजामुल इस्लाम, शैफुल इस्लाम।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed