{"_id":"57b2f01d4f1c1bda786eb357","slug":"the-oval-test-draw-pak-leveled-4-match-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने ड्रॉ कराई सीरीज, थम गया लगातार जीत का सिलसिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक ने ड्रॉ कराई सीरीज, थम गया लगातार जीत का सिलसिला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : Reuters
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।
विज्ञापन
मेजबान टीम की ओर से जीत के लिए रखे गए 40 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए थे जबकि उसकी दूसरी पारी 253 रन पर सिमट गई। यासिर शाह ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके।
पाकिस्तान ने पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान (218) की शानदार पारी की बदौलत पहली पारी में 542 रन बनाए थे। मैन ऑफ द सीरीज मिस्बाह और क्रिस वोक्स को चुना गया जबकि मैन ऑफ द मैच यूनुस बने।
सीरीज के बराबरी पर खत्म होने के साथ इंग्लैंड का अपनी धरती पर 4 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में लगातार 6 जीत का सिलसिला थम गया। इंग्लैंड ने 4 मैचों की इस सीरीज के ड्रॉ पर खत्म होने से पहले इंग्लिश टीम ने 3 एशेज सीरीज, टीम इंडिया से 2 और एक पाकिस्तान के खिलाफ जीती थी।
विज्ञापन
लंदन के द ओवल मैदान पर ड्रॉ पर खत्म हुए मैच से पहले पाकिस्तान टीम की जीत-हार का अंतर 5-3 का रहा है। इंग्लैंड में यही एक मैदान है जहां उसे पाक पर ज्यादा जीत मिली और हार भी।
विज्ञापन