{"_id":"670f82246a1ac73f120f0b9b","slug":"the-ashes-series-will-start-from-november-next-year-schedule-revealed-first-match-in-brisbane-after-40-years-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: अगले साल इतने नवंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज, देखें शेड्यूल; 38 साल बाद ब्रिस्बेन में पहला मैच नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: अगले साल इतने नवंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज, देखें शेड्यूल; 38 साल बाद ब्रिस्बेन में पहला मैच नहीं
Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
सार
यह पहली बार होगा जब एशेज टेस्ट का आयोजन पर्थ में वाका की जगह नए पर्थ स्टेडियम में किया जाएगा। पर्थ में वाका के अलावा एक नया मैदान बनाया गया है। इसका आखिरी बार 2017 में उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और पैट कमिंस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जानी वाली एशेज सीरीज के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। बुधवार को इसका एलान हुआ। ब्रिस्बेन 38 साल बाद एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी नहीं करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि ऐतिहासिक एशेज सीरीज को फिर से जीतने के लिए इंग्लैंड का दांव 21 नवंबर, 2025 को पर्थ स्टेडियम में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा और ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा।
क्रिसमस से पहले का टेस्ट यानी तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा, जिसके बाद मेलबर्न में पारंपरिक बॉक्सिंग डे मैच और सिडनी में सीरीज का आखिरी (पांचवां) मैच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब एशेज टेस्ट का आयोजन पर्थ में वाका की जगह नए पर्थ स्टेडियम में किया जाएगा। पर्थ में वाका के अलावा एक नया मैदान बनाया गया है। इसका आखिरी बार 2017 में उपयोग किया गया था। पर्थ स्टेडियम 1882 से एशेज के किसी मैच की मेजबानी करने वाला आठवां ऑस्ट्रेलियाई स्थल बन जाएगा। ब्रिस्बेन में गाबा, जिसने 1986 से ऑस्ट्रेलिया में हर एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की मेजबानी की है, चार दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में फ्लड लाइट के अंदर मैच का आयोजन करेगा।
2025/26 एशेज का शेड्यूल

| टेस्ट | जगह | तारीख |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | पर्थ | 21-25 नवंबर, 2025 |
| दूसरा टेस्ट | ब्रिस्बेन | 4-8 दिसंबर, 2025 |
| तीसरा टेस्ट | एडिलेड | 17-21 दिसंबर, 2025 |
| चौथा टेस्ट | मेलबर्न | 26-30 दिसंबर, 2025 |
| पांचवां टेस्ट | सिडनी | 4-8 जनवरी, 2026 |