फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Ashes: Joe Root and England team agrees to tour Australia after Cricket Australia presentation | England vs Australia

एशेज: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, तय शेड्यूल पर होगी सीरीज, ऑस्ट्रेलिया ने रूट को इस तरह मनाया

Wed, 06 Oct 2021 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Oct 2021 08:07 PM IST
सार

एशेज: कई खिलाड़ियों ने दौरे से अपना नाम भी वापस ले लिया था। खिलाड़ी दो हफ्ते लंबे बॉयो-बबल का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। इसलिए एशेज के आयोजन को लेकर दिक्कत आ रही थी।

विज्ञापन
The Ashes: Joe Root and England team agrees to tour Australia after Cricket Australia presentation | England vs Australia
एशेज में इस बार इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज तय शे़ड्यूल के मुताबिक होगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में चल रहे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो रूट और उनकी टीम ने एशेज खेलने के लिए हामी भर दी है। यह सब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मनाने के बाद हुआ है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीए ने रूट और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद टीम सीरीज खेलने के लिए तैयार हो गई। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि एशेज होगा और ज्यादातर इंग्लिश खिलाड़ी इस सीरीज में शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और द टेलीग्राफ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले से दूसरी वार्ता के बाद इंग्लिश कप्तान जो रूट संतुष्ट नजर आए। यह बातचीत सोमवार रात को हुई। द टेलीग्राफ ने लिखा कि इस बातचीत में रूट को यात्रा से संबंधित कुछ जानकारियां भी दी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक इन मुद्दों पर बातचीत हुई-
  • खिलाड़ियों के परिवार को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रूट से बातचीत की। अब परिवार वाले भी खिलाड़ियों के साथ यात्रा कर सकेंगे।
  • परिवार वालों के रुकने के लिए यारा वैली रिसोर्ट में इंतजाम किया जाएगा। इसमें इंग्लिश खिलाड़ी नहीं सिर्फ उनके परिवार वाले रुकेंगे।
  • इसके साथ ही ईसीबी और उनके खिलाड़ियों को आश्वासन भी दिया गया है कि उन्हें दो हफ्ते सख्त क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक मंगलवार को भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट के बीच एक बैठक हुई थी। इस बैठक में कोरोना की स्थितियों पर खिलाड़ियों की चिंताओं पर चर्चा हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि सीए और ईसीबी ने मिलकर मामले का हल निकाल लिया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सिमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच ने  कहा था कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों की चिंताओं के साथ पूरी तरह से सहानुभूति है। कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियो ने एशेज खेलने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

कई खिलाड़ियों ने दौरे से अपना नाम भी वापस ले लिया था। खिलाड़ी दो हफ्ते लंबे बॉयो-बबल का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। इसलिए एशेज के आयोजन को लेकर दिक्कत आ रही थी।

एशेज का शेड्यूल
तारीख जगह
8 से 12 दिसंबर गाबा, ब्रिस्बेन
16 से 20 दिसंबर एडिलेड ओवल
26 से 30 दिसंबर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
5 से 9 जनवरी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
14 से 18 जनवरी पर्थ

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed