फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Test Rankings India reached top position in Tests After victory over Australia number one in all three formats

Test Rankings: ऑस्ट्रेलिया पर जीत से टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचा भारत, कुछ घंटे बाद फिर दूसरे स्थान पर खिसका

Wed, 15 Feb 2023 04:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Feb 2023 04:50 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारत की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के करीब पहुंच गए। वहीं, जडेजा रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए।

विज्ञापन
Test Rankings India reached top position in Tests After victory over Australia number one in all three formats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार (15 फरवरी) आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद नंबर -1 हो गई। उसने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटा दिया। भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पर पहुंच गया। वह टी20 और वनडे में पहले से ही शीर्ष पर है। भारतीय टीम पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 में एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर थी। हालांकि, यह खुशी टीम इंडिया के लिए कुछ ही देर के लिए रही। भारत कुछ घंटे बाद ही फिर से दूसरे स्थान पर आ गया। आईसीसी की गलती से भारत रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया था। वेबसाइट में समस्या के कारण ऐसा हुआ था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम के 115 अंक हो गए। वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से चार अंक आगे हो गया है। आईसीसी ने इस रैंकिंग में बाद में सुधार किया और ऑस्ट्रेलिया के 126 अंक हो गए। वह फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया। भारत के 115 और इंग्लैंड के 107 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Test Rankings India reached top position in Tests After victory over Australia number one in all three formats
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन और जडेजा को भी फायदा
ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारत की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के करीब पहुंच गए। वहीं, जडेजा रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए। दोनों स्पिनरों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कुल मिलाकर 15 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने मैच में पहले तीन और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, लेकिन अश्विन उनसे सिर्फ 21 रेटिंग अंक पीछे हैं।
विज्ञापन

Test Rankings India reached top position in Tests After victory over Australia number one in all three formats
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने लगाई दो स्थानों की छलांग
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वेस्टइंडीज के उभरते हुए स्पिनर गुडाकेश मोती ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 19 विकेट लेकर खुद को साबित किया। वह सिर्फ तीन टेस्ट के बाद 77 स्थान की छलांग लगाकर 46वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी स्थिति को सुधारा है। उन्होंने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था। वह 10वें स्थान पर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed