फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Terror Threat to West Indies ahead of T20 World cup cricket west Indies assures safety

T20 World cup: वेस्टइंडीज को मिली आतंकी हमले की धमकी, सीडब्ल्यूआई ने दिया सुरक्षा का आश्वासन

Mon, 06 May 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 May 2024 09:12 AM IST
सार

जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के कई स्थानों में खेले जाने हैं। बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो को इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करनी है।

विज्ञापन
Terror Threat to West Indies ahead of T20 World cup cricket west Indies assures safety
टी20 विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : Social Media

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके लिए कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी कर दी है और टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया आ गया है और वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप के दौरान हमले की चेतावनी मिली है। हालांकि क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

उत्तरी पाकिस्तान से मिली धमकी
टी20 विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की धमकी उत्तरी पाकिस्तान से मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रो इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान हमले करने की योजना बनाई है। आईएस खोरासन की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच से एक वीडियो संदेश जारी किया गया है जिसमें कई देशों में हमले करने की बात कही गई और समर्थकों से इसमें जुड़ने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडब्ल्यूआई ने सुरक्षा चिंताओं को खारिज किया
टी20 विश्व कप के सह मेजबान क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने आतंकी हमले की धमकी के बीच सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह खारिज किया है। ग्रेव्स ने कहा, हम मेजबान देश और शहरों के अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहे हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं और चीजों को देख रहे हैं। हम सभी साझेदारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि टी20 विश्व कप में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है। 

कैरेबियाई मीडिया ने त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोव्ले के हवाले से कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मैच को देखते हुए किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारबाडोस की क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान मिली हमले की चेतावनी के बाद लगातार निगरानी रख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी प्रो इस्लामिक स्टेट के नाशिर पाकिस्तान मीडिया ग्रुप से मिली है। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के कई स्थानों में होने है मुकाबले
जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के मुकाबले वेस्टइंडीज के कई स्थानों में खेले जाने हैं। बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो को इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed