फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tendulkar out_ last cricket match_mumbai wankhede_india

आखिरी टेस्ट मैच से पहले 'तेंदुलकर आउट'

Thu, 14 Nov 2013 08:40 AM IST
Updated Thu, 14 Nov 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
tendulkar out_ last cricket match_mumbai wankhede_india
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम को अब इंतज़ार है उन 34,000 लोगों का जो गुरूवार को इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर को उनके करियर का 200वां और आख़िरी टेस्ट मैच खेलते देखेंगे।
विज्ञापन


हालांकि मैच के शुरु होने में अभी कुछ वक्त बाकी है पर पहले ही 'तेंदुलकर आउट' की ख्ाबरें आना शुरु हो गई हैं।

'तेंदुलकर आउट'
"मेरी फ़िल्म का मुख्य किरदार सुनील तेंदुलकर एक बी ग्रेड फ़िल्मकार है जो एक भारी क़र्ज़ तले दबा है, सुनील को मरवाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन ने दो छोटे चोरों को सुपारी दी है। अब वो ऐसी परिस्तिथि से कैसे आउट होगा यही है मेरी कहानी है।"
विज्ञापन


घबराइए नहीं, ये सचिन तेंदुलकर के आउट होने की नहीं बल्कि सुनील तेंदुलकर के आउट होने की बात है। सुनील तेंदुलकर किरदार है इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली मराठी फ़िल्म 'तेंदुलकर आउट' का।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़िल्म से सचिन तेंदुलकर का कोई नाता नहीं है वो तो बस कहानी के साथ साथ टीवी पर चल रहे, भारत-पाकिस्तान के एक वन डे मैच का हिस्सा हैं।

फ़िल्म का शीर्षक 'तेंदुलकर आउट' फ़िल्म के पात्रों की परिस्थितयों की बात करता है जो किसी न किसी दुविधा में फंसे हैं और उनसे बाहर निकलना चाहते हैं।

फ़िल्म के निर्देशक स्वप्निल जयकर कि ये पहली फ़िल्म है और वो कहते है कि आज की तारीख़ में लोगों की ज़िंदगियां एक वन डे मैच जैसी अनिश्चित हो गई हैं। वो कहते हैं, ''कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। हम सब ऐसी परिस्तिथियों से आउट होना यानि निकलना चाहते हैं।''

स्वप्निल अपनी बात को पूरा करते हुए कहते हैं, ''मेरी फ़िल्म का मुख्य किरदार सुनील तेंदुलकर एक बी ग्रेड फ़िल्मकार है जो एक भारी क़र्ज़ तले दबा है, सुनील को मरवाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन ने दो छोटे चोरों को सुपारी दी है। अब वो ऐसी परिस्तिथि से कैसे आउट होगा यही है मेरी कहानी है।''

रिलीज़ डेट इत्तेफ़ाक़ नहीं
सचिन तेंदुलकर इस हफ्ते अपने करियर का आखरी मैच खेल रहे हैं। स्वप्निल कहते है कि उन्हें पता भी नहीं था कि उनकी फ़िल्म सचिन के आखिरी टेस्ट मैच के साथ मेल खाएगी।

वो कहते हैं, ''हमे तो सिर्फ ये पता था कि 15 नवंबर 1989 में सचिन ने पहला टेस्ट मैच खेल था और हम उसी तारिख को अपनी फ़िल्म 'तेंदुलकर आउट' रिलीज़ करेंगे।''


नाम से होगा फ़ायदा
स्वप्निल कहते है कि उन्हें पहले से ही पता था कि जो भी इस फ़िल्म के नाम को एक बार सुनेगा उसके कान खड़े हो ही जाएगें क्योंकि क्रिकेट में अगर तेंदुलकर आउट तो सब खत्म।

फ़िल्म के शीर्षक में 'तेंदुलकर' होने से ये फयदा हुआ है कि फ़िल्म की पब्लिसिटी करने में आसानी हो रही है।

फ़िल्म 'तेंदुलकर आउट' एक डार्क कॉमेडी है जिसे लिखा है योगेश विनायक जोशी ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed