फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tendulkar Anderson Trophy 2025 KL Rahul & Yashasvi Jaiswal opening partnership record in England

IND vs ENG: केएल और यशस्वी ने इंग्लैंड में 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर-श्रीकांत की जोड़ी को पीछे छोड़ा

Fri, 20 Jun 2025 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल उतरे। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी कुछ मैच में ओपनिंग की थी। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यशस्वी की जगह केएल ने ली है। इनकी जोड़ी पहले मैच में हिट रही और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।

विज्ञापन
Tendulkar Anderson Trophy 2025 KL Rahul & Yashasvi Jaiswal opening partnership record in England
यशस्वी और केएल राहुल - फोटो : BCCI X
loader

विस्तार

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की भारतीय सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। राहुल और यशस्वी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड में 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन

राहुल अर्धशतक से चूके 
इस मैच में ओपनिंग के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल उतरे। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी कुछ मैच में ओपनिंग की थी। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यशस्वी की जगह केएल ने ली है। इनकी जोड़ी पहले मैच में हिट रही और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। यशस्वी और राहुल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन ब्रायन कार्स ने केएल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। राहुल अर्धशतक लगाने के करीब थी, लेकिन 78 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू मैच की पहली पारी में फेल हुए सुदर्शन
अच्छी शुरुआत के बाद भारत को एक रन के अंतराल पर दूसरा झटका लगा। पहले केएल राहुल पवेलियन लौटे और फिर डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हुए। बेन स्टोक्स की गेंद पर सुदर्शन विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। इस तरह भारतीय टीम ने पहले दिन लंच तक दो विकेट गंवा दिए। सुदर्शन का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर चला था, लेकिन टेस्ट करियर के अपने पहले मैच में वह प्रभावित नहीं कर सके। 
विज्ञापन

इंग्लैंड में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की जो इंग्लैंड में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। वहीं, लीड्स में 1986 के बाद पहली बार भारत की ओपनिंग जोड़ी ने 50+ रनों की साझेदारी की है। राहुल और यशस्वी से पहले सुनील गावस्कर और कृष्णमचारी श्रीकांत ने 1986 में लीड्स में अर्धशतकीय साझेदारी की थी। उस वक्त गावस्कर और श्रीकांत ने जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े थे। 

विदेशी धरती पर चौथी बड़ी ओपनिंग साझेदारी
राहुल और यशस्वी की यह साझेदारी भारत के लिए विदेशी धरती पर पहली पारी में की गई चौथी बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। भारत के लिए मुरली विजय और शिखर धवन के नाम विदेशी धरती पर पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इन दोनों ने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 283 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed