{"_id":"f1254a08-4c25-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-would-be-selected-on-sunday-for-series-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ सीरीज के लिए रविवार को टीम का चयन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के खिलाफ सीरीज के लिए रविवार को टीम का चयन
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर के पाकिस्तान के खिलाफ लंबे अर्से बाद होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में वनडे के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय चयनकर्ता रविवार को टीम की घोषणा करेंगे। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ता रविवार को आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए वीरेंद्र सहवाग की भी टीम में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीरीज में दो टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। इनमें टी20 सीरीज के दो मुकाबलों में पहला 25 दिसंबर को बेंगलूरु और दूसरा 28 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
खबर है कि सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 30 दिसंबर से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी को कोलकाता और तीसरा मैच दिल्ली में छह जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन